/sootr/media/post_banners/366951cad87d57a280a6ac631e67dd947a8ff6cbc89d8762ec53031b3b80acc0.png)
भोपाल. मामला भोपाल के एमपी नगर का है जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान दो लड़कों ने कॉलेज की छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया। दो दिन बाद यह मामला सामने आया और 30 जुलाई को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की पार्टी के दौरान किसी और से बात कर रही थी जिसकी वजह से आरोपियों ने उस पर हमला किया। हमले के बाद आरोपियों ने कहा- अब कर लो बात। छात्रा से पूछताछ के बाद पता चला कि वह आरोपियों को नहीं जानती।
दोस्त के साथ मिलकर किया हमला
घटना 28 जुलाई की रात की है। मामला तब सामने आया जब आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। पार्टी एमपी नगर जोन-2 के होटल में हो रही थी। इस पार्टी में आरोपी आरिफ और उसका दोस्त पहले से ही मौजूद थे। पार्टी में अचानक से हंगामा होने लगा। आरोपी आरिफ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से मार दिया। हमले के वक्त पीड़िता किसी और व्यक्ति से बात कर रही थी। हमले के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। 30 जुलाई यानी आज दोपहर को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छात्रा आरोपियों को नही जानती थी
टीआई अरजरिया के मुताबिक, आरोपी इवेंट या पार्टी करवाते हैं। हमले के बाद दोनों आरोपी होटल से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में टीमें लगाई। 30 जुलाई की दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा से अभी ज्यादा पूछताछ हो नही पाई है। हादसे के बाद छात्रा का एक विडियो आया जिसमें उसका कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती। वह होटल में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी जहां उसपर आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर दिया गया।