/sootr/media/post_banners/8b8932cc1c6cc1d572a99f3d9c955429ffcabda3801d874206990ffd26df4a14.png)
बैतूल. महज 11 हजार रुपए के लिए तांत्रिक ने दंपती को जला दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर 18 जुलाई को पति की मौत हो गई। पुलिस ने तांत्रिक गिरफ्तार कर लिया है। मामला बैतूल जिले का बताया जा रहा है।
आधी रात में पेट्रोल डालकर जलाया
इस घटना में घायल महिला के पुत्र ने बताया कि पापा- मम्मी बाहर सो रहे थे। रात 1: 30 बजे तांत्रिक भगत मोतीनाथ आया और उसने पेट्रोल डालकर दोनों को आग लगा दी। रात में ही दोनों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी तांत्रिक से 11 हजार रुपए लिए थे, जो वो वापस नहीं कर रही थी। इधर महिला के पति (राम राव धुर्वे) की 18 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मारने की धमकी से उठा विवाद
तांत्रिक और महिला के बीच रुपयों का लेन— देन था। रुपए वापस मांगने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बात से नाराज तांत्रिक ने आधी रात को दोनों के उूपर पेट्रोल डालकर जला दिया।