गुवाहटी में ऑस्ट्रेलिया के नाम है 100 फीसद जीत का रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने जीता सिर्फ एक मैच, तीसरा टी20 मुकाबला आज

BP Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
गुवाहटी में ऑस्ट्रेलिया के नाम है 100 फीसद जीत का रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने जीता सिर्फ एक मैच, तीसरा टी20 मुकाबला आज
गुवाहटी में ऑस्ट्रेलिया के नाम है 100 फीसद जीत का रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने जीता सिर्फ एक मैच, तीसरा टी20 मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, को गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत जीत का है।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 28 नवंबर को गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन तीसरे मुकाबले से पहले स्टेडियम के आंकड़े टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। बारसापारा स्टेडियम में जहां ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 100 है, तो टीम इंडिया ने यहां सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है।

टी20 में यह रिकॉर्ड भी बन सकता है

गुवाहाटी में मंगलवार को यदि टी20 मैच भारत जीतता है तो सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम हो जाएगा। अभी पाकिस्तान और भारत 135 जीत के साथ बराबरी पर हैं। पाक ने 226 टी20 मैचों में 135 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 211 मैचों में 135 जीत हासिल की हैं।

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के रिकॉर्ड्स

  • बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जो 2017 से 2022 के बीच हुए हैं।
  • इस मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जिसमें कंगारू टीम ने 8 विकटों से जीत दर्ज की थी।
  • टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक में ही जीत मिल सकी है। भारत ने 3 में से एक मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाया है और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला बेनतीजा रहा है।
  • मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में एक पारी का हाई स्कोर 237 रनों का रहा है, जो भारतीय टीम ने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा यहां एक पारी का सबसे कम टोटल 118 रनों का रहा है, जो टीम इंडिया ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
  • टी20 इंटरनेशनल में मैदान का सर्वाधिक निजी स्कोर नाबाद 106* रनों का रहा है, जो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 2022 में भारत के खिलाफ बनाया था।
  • बेस्ट बॉलिंग फिगर ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडोर्फ ने नाम दर्ज है, जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ 21 रन देकर 4 विकेट झटके थे
  • यहां सबसे बड़ा टागरेट 122 रनों का चेज किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2017 में हासिल किया था।
दोनों टीमों के इन प्लेयर्स से बनेगी प्लेइंग 11

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), एरॉन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • क्रिकेट समाचार
  • India and Australia T20 series
  • India-Australia 3rd T20 match
  • 3rd T20 match in Guwahati
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच
  • गुवाहाटी में तीसरा टी20 मैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा