अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में, मकर संक्रांति को खोले जा सकते हैं मंदिर के कपाट
The Sootr | Oct 10, 2023, 24:00 IST
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में, मकर संक्रांति को खोले जा सकते हैं मंदिर के कपाट
भगवान राम की जन्मस्थल अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जनवरी 2024 में मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा
AYODHYA. उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। बता दें कि जनवरी 2024 में इस मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। पीएम मोदी अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों के साथ इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का कहना है कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 तक यह कार्य पूरी तरह संपन्न हो जाएगा।
![ujjwal (32).jpg]()
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने के अंत तक मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। वहीं मणिराम दास छावनी (अयोध्या) के ट्रस्ट सदस्य महंत कमल नयन दास का कहना है कि 14-15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान की पूजा के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। जिसके लिए भक्त काफी उत्साहित हैं। बता दें कि मंदिर के उद्घाटन के लिए इसकी तैयारी दिसंबर से ही आरंभ कर दी जाएगी। मंदिर के फर्श पर मकराना मार्बल से खूबसूरत नक्काशी की गई है। गौरतलब है कि अगस्त 2020 में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार अयोध्या शहर में भव्य रामनवमी समारोह होने की योजना बनाई जा रही है।
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। बता दें कि 1989 में ही इस मंदिर के लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया था। मंदिर का नक्शा उत्तर भारत की नागर शैली पर आधारित है, जो कि उत्तर भारतीय हिन्दू स्थापत्य कला की तीन शैलियों में से एक है। अयोध्या के राम मंदिर के लिए एक रामभक्त ने 400 किलो का एक ताला बनवाया है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इस ताले की खास बात यह है कि यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बना ताला है।
फर्श पर मकराना मार्बल की नक्काशी
ujjwal (32).jpg
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने के अंत तक मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। वहीं मणिराम दास छावनी (अयोध्या) के ट्रस्ट सदस्य महंत कमल नयन दास का कहना है कि 14-15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान की पूजा के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। जिसके लिए भक्त काफी उत्साहित हैं। बता दें कि मंदिर के उद्घाटन के लिए इसकी तैयारी दिसंबर से ही आरंभ कर दी जाएगी। मंदिर के फर्श पर मकराना मार्बल से खूबसूरत नक्काशी की गई है। गौरतलब है कि अगस्त 2020 में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार अयोध्या शहर में भव्य रामनवमी समारोह होने की योजना बनाई जा रही है।
400 किलो को ताला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari