बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की शादी, खुद ही वरमाला डालती नजर आईं लड़कियां, जानें इस सामूहिक विवाह की सच्चाई

BP Shrivastava | Jan 31, 2024, 14:03 IST
Share
बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की शादी, खुद ही वरमाला डालती नजर आईं लड़कियां, जानें इस सामूहिक विवाह की सच्चाई
बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की शादी, खुद ही वरमाला डालती नजर आईं लड़कियां, जानें इस सामूहिक विवाह की सच्चाई

यूपी के बलिया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली का खुलासा हुआ है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई।

BALIYA. अभी तक मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े सामने आते रहे हैं, लेकिन अब यूपी में सरकारी योजना में शादी करने का गजब ही मामला प्रकाश में आया है। यहां के बलिया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली का खुलासा हुआ है। सामूहिक विवाह में अपात्रों की जांच के लिए सीडीओ ने 20 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। 25 जनवरी को हुए सामूहिक विवाह में बगैर दूल्हे के कई दुल्हनों का खुद ही जयमाल डालते वीडियो सामने आया था।

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ दुल्हनें खुद ही वरमाला पहनती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Marrige.jpg
Marrige.jpg


इस योजना में मिलते हैं 51 हजार

बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 51 हजार रुपए देती है। हर जिले में इसका आयोजन होता है। इसी क्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गई थी, लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है। सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हों की ही शादी करवा दी गई। कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले में वरमाला डाल ली। बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली।

टूर पर आईं लड़कियों से करा दिया नाटक

पूछने पर पता चला कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया। ताकि, कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।

वीडियो, जांच टीम गठित

अब घटना का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद बवाल मच गया। मामले में बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह गरीबों के साथ खिलवाड़ है। जिला प्रशासन ने भी जांच टीम गठित कर दी है। एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।

अभी तक की जांच में 8 लोग फर्जी पाए गए

फिलहाल, CDO ने एक बयान में कहा कि 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है। अभी तक 20 पात्रों कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी।

Tags:
  • up
  • Hundreds of brides were made without grooms
  • fraud in Chief Minister's mass marriage scheme
  • fraud in mass marriage scheme in Ballia
  • video of mass marriage scheme goes viral
  • बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनें बनीं
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा
  • यूपी के बलिया में सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा
  • सामूहिक विवाह योजना का वीडिया वायरल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा