भारतीय हॉकी टीम ने एशियाड में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया; भारत ने 13वें दिन 9 मेडल जीते
BP Shrivastava | Oct 07, 2023, 24:00 IST
भारतीय हॉकी टीम ने एशियाड में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया; भारत ने 13वें दिन 9 मेडल जीते
हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मुकाबले में 5-1 से हराया।
स्पोर्ट्स डेस्क. हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मुकाबले में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल किया। इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीत लिए हैं। इय हिसाब से भारत की कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।
![Hockey team india.jpg]()
हरमनप्रीत ने दागे दो गोल
लीग मुकाबले में पाकिस्तान का 10-2 से हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर था। यह पाक पर अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। इसी क्रम में आज जापान के खिलाफ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। यह वहीं जापान टीम थी जिसने पिछले हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को ड्रॉ पर रोक कर समीकरण बिगाड़ दिए थे। हालांकि आज जापान की पुरानी टैक्निक कारगार साबित नहीं हुई और भारत ने पांच गोल ठोक दिए।
रेसलिंग में दो ब्रॉन्ज और ब्रिज गेम में सिल्वर जीता
रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्रॉन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य पदक जीता है। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, ब्रिज गेम के टीम फाइनल में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
आर्चरी रिकर्व मेंस टीम ने जीता सिल्वर
आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की रेसलर सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया। खेलों में
आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
भारत के 100 मेडल पक्के
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।
Hockey team india.jpg

मेडल टैली
| रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल मेडल |
| 1 | चीन | 182 | 103 | 57 | 342 |
| 2 | जापान | 44 | 55 | 60 | 159 |
| 3 | दक्षिण कोरिया | 34 | 47 | 81 | 162 |
| 4 | भारत | 22 | 34 | 39 | 95 |
| 5 | उज्बेकिस्तान | 19 | 17 | 25 | 61 |
| 6 | चीन ताइपे | 16 | 15 | 24 | 55 |
| 7 | उत्तर कोरिया | 10 | 16 | 9 | 35 |
रेसलिंग में दो ब्रॉन्ज और ब्रिज गेम में सिल्वर जीता
रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्रॉन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य पदक जीता है। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, ब्रिज गेम के टीम फाइनल में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
आर्चरी रिकर्व मेंस टीम ने जीता सिल्वर
आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की रेसलर सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया। खेलों में
आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
भारत के 100 मेडल पक्के
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari