ऐसा गांव जहां साल में एक बार 12 घंटे का लगता है लॉकडाउन

Shreya Nakade | May 18, 2024, 16:48 IST
Share
इस गांव में लगता है 12 घंटे का लॉकडाउन
इस गांव में लगता है 12 घंटे का लॉकडाउन

भारत में एक ऐसा गांव है जहां कोरोना महामारी खत्म होने के बाद लॉकडाउन की परंपरा बरकरार है। इस अनोखे गांव में हर साल 12 घंटे का लॉकडाउन लगता है।

भारत सहित पूरी दुनिया अब लॉकडाउन से मुक्त हो चुकी है। लॉकडाउन ( lockdown ) यह शब्द ज्यादातर लोगों ने 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद ही सुना होगा पर भारत के एक गांव के लोग पीढ़ियों से इस लॉकडाउन की परंपरा को निभा रहे हैं। भारत के इस गांव में कोरोना जाने के बाद भी लॉकडाउन की परंपरा बरकरार है। दरअसल बिहार के दक्षिण चंपारण जिले के एक गांव में हर साल एक दिन 12 घंटे का लॉकडाउन लगता है। इस लॉकडाउन के समय, सभी लोग गांव खाली करके जंगल की ओर चले जाते हैं। बीमार और बुजुर्गों को भी गांव से जंगल में ले जाया जाता है और पूरे गांव में 12 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन लग जाता है। जानें इस अनोखे गांव और यहां लगने वाले लॉकडाउन के पीछे की वजह-

बैसाख की नवमी को छोड़ते हैं गांव

बगहा के नौरंगिया गांव (NaurangiyaBagaha Village )के लोग 12 घंटे के लॉकडाउन की अनोखी परंपरा निभाते हैं। यह लॉकडाउन बैसाख की नवमी को लगता है। इस समय गांव के लोग वनवास पर चले जाते हैं। यह वनवास वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के भजनी कुट्टी जंगल में बीतता है। वन में जाकर गांव के लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और सूर्यास्त के बाद घर वापस आते हैं।

सालों पहले महामारी से पीड़ित हुए थे गांव के लोग

नौरंगिया बिहार में इस तरह के लॉकडाउन की प्रथा विश्व भर में कोरोना महामारी के चलते लगने वाले लॉकडाउन के बहुत पहले आ गई थी। यहां के लोग पीढ़ियों से इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। दरअसल गांव के लोग सालों पहले प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से पीड़ित थे। यहां हैजा और चेचक का भी प्रभाव था। इस दौरान परमहंस साधु नाम के एक बाबा को देवी मां का स्वप्न आया। इस सपने में देवी मां ने उन्हें पूरे गांव को वनवास ले जाने को कहा। तब से ही गांव में 12 घंटे के वनवास की प्रथा शुरू हुई।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

NaurangiyaBagaha Village

Tags:
  • Lockdown
  • लॉकडाउन
  • Naurangiya Bagaha Village
  • Naurangiya
  • नौरंगिया गांव
  • 12 घंटे का लॉकडाउन
  • नौरंगिया बिहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच