गुजरात के वडोदरा की हरणी लेक में पलटी नाव, 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत, किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट

Vikram Jain | Jan 19, 2024, 01:30 IST
Share
गुजरात के वडोदरा की हरणी लेक में पलटी नाव, 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत, किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
गुजरात के वडोदरा की हरणी लेक में पलटी नाव, 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत, किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट

वडोदरा में हरणी लेक में नाव पलटने से हादसा, 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत

VADODARA. गुजरात के वडोदरा में बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसा गुरुवार दोपहर हरणी तालाब में हुआ। यहां बच्चों से भरी नाव तालाब में पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 13 बच्चों और 2 टीचर शामिल हैं। नाव में सवार बाकी 10 बच्चे और 2 टीचर को प्रशासन की टीम बचाया है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल और पीएम नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट

हादसे का शिकार हुए बच्चे न्यू सनराइज स्कूल के बताए जा रहे है। ये सभी बच्चे टीचर के साथ लेक घुमने आए थे। हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। यहां नाव पर सवार किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा

बताया जा रहा स्कूल के न्यू सनराइज स्कूल के बच्चे और टीचर्स यहां पिकनिक मनाने गए थे। बच्चे और टीचर नाव में सवार होकर तालाब भ्रमण कर रहे थे, सभी बच्चे और टीचर्स सेल्फी के लिए बोट में एक तरफ पहुंच गए थे, जिससे अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। वडोदरा के कलेक्टर एबी गोर ने बताया कि वोट की क्षमता 16 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 27 लोग सवार थे।

हरणी तालाब सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण साल 2019 में किया गया था, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है।

हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया शोक

नाव हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर कहा कि वडोदरा के हरणी नदी में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है, मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी, इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं, भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

नाव हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से मैं दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्राइम मिनिस्टर नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

Tags:
  • Major accident in Gujarat
  • गुजरात में बड़ा हादसा
  • गुजरात में नाव हादसा
  • गुजरात में 10 स्कूली बच्चों की मौत
  • वड़ोदरा में स्कूली बच्चों की मौत
  • Boat accident in Gujarat
  • 10 school children died in Gujarat
  • School children died in Vadodara
  • Boat capsized in Gujarat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा