काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास , माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बनीं

Ravi Singh | May 23, 2024, 19:24 IST
Share
conquer mount everest 16 Year Old Kamya
conquer mount everest 16 Year Old Kamya

काम्या कार्तिकेयन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बन गई हैं। मुंबई के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की स्टूडेंट काम्या कार्तिकेयन ने 20 मई को माउंटेन क्लाइम्बिंग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

conquer mount everest : 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ( Kaamya Karthikeyan ) माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest ) पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बन गई हैं। मुंबई के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की स्टूडेंट काम्या कार्तिकेयन ने 20 मई को माउंटेन क्लाइम्बिंग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। काम्या ने अपने पिता और भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन के साथ को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके वहां झंडा लहराया है। पिता और बेटी की इस फतह ने केवल भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है।

एवरेस्ट की चोटी पर 15 मिनट से ज्यादा रुकना मुश्किल

करीब डेढ़ महीने के इस समिट में पर्वतारोहियों को कई तरह के मौसम की चुनौतियों से पार पाना पड़ता है। उच्च शिविरों में कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है, उसमें बेस कैंप के बाद बेस कैंप-4 होता है। बेस कैंप-4 से ही अंतिम चढ़ाई शुरू होती है। एवरेस्ट की चोटी पर 15 मिनट से ज्यादा समय तक रुकना मुश्किल होता है। जैसे ही काम्या नीचे उतरीं, उनके पिता चोटी पर पहुँच गए। शाम 4:10 बजे बेस कैंप-3 में पहुंचने पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

ये खबर भी पढ़ें...

UPSC CSAT: UPSC प्रीलिम्स देने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, आसानी से पेपर होगा क्लियर

बड़ी चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी काम्या

काम्या अब तक अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो ( 5,895 मीटर ), यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस ( 5,642 मीटर ), ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियुस्को ( 2,228 मीटर ) समेत पांच चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं। 2017 में वह एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की बन गई थीं। यही नहीं, वह 20 हजार फीट ऊंची माउंट स्टोक पर सफलता हासिल करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला भी बनीं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mount Everest
  • माउंट एवरेस्ट
  • काम्या कार्तिकेयन
  • Kaamya Karthikeyan
  • conquer mount everest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज