संसद सत्र कल से, पहली बार नरेंद्र मोदी के सामने होगा विपक्ष का नेता, जानें इस सत्र में क्या होगा

Shreya Nakade | Jun 23, 2024, 12:39 IST
Share
18वीं लोकसभा का पहला सत्र
18वीं लोकसभा का पहला सत्र

24 जून को 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है। इस सत्र में नए सांसदों की शपथ और स्पीकर चुनने के साथ-साथ पहली बार नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हो सकते हैं...

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद, कल (24 जून) से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का शुभारंभ होगा ( 18th loksabha first session )। इस दौरान नए सांसदों की शपथ, स्पीकर का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। इसके अलावा इस बार यह पहला मौका होगा, जब नरेंद्र मोदी के सामने कोई नेता प्रतिपक्ष ( leader of opposition ) होगा।

नए सांसदों की शपथ


नई लोकसभा के पहले सत्र में सबसे पहले नए निर्वाचित हुए सांसदों का शपथ ग्रहण होगा। 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर का चुनाव वरिष्ठता के आधार पर राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इस बार भाजपा के ओडिशा से 8 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP से शिवराज ने सीनियरटी में 5वें , वीरेंद्र कुमार ने 15वें , सिंधिया ने 21 वें नंबर पर ली शपथ, उईके , सावित्री और CG से साहू राज्यमंत्री

एनडीए में किसे मिलेगा लोकसभा स्पीकर का पद


सभी सांसदों की शपथ ग्रहण के बाद 26 जून को लोकसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। इस बार बीजेपी के पास सदन में बहुमत नहीं है। उसे गठबंधन सरकार चलानी है। इस बीच बीजेपी के साथी दल जेडीयू और टीडीपी द्वारा स्पीकर पद की मांग करने की बात उठी थी। हालांकि यह कुर्सी भाजपा अपने पास ही रखना चाहेगी। ऐसे में फिर एक बार ओम बिरला लोकसभा स्पीकर बन सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

भाई, बहन और मां.. शायद इतिहास में पहली बार ऐसा होगा..

राहुल होंगे नेता प्रतिपक्ष ?


बतौर प्रधानमंत्री यह पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी के सामने कोई नेता प्रतिपक्ष होगा। सदन में नेता प्रतिपक्ष का कद भी नेता सदन जितना होता है। चुनाव आयुक्तों सहित कई जरूरी नियुक्तियों की कमेटी में नेता प्रतिपक्ष शामिल रहते हैं।

पिछले दो टर्म से नरेंद्र मोदी के सामने कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए पार्टी के पास लोकसभा की 10 परसेंट सीटें यानी 543 में से 54 सीटें होनी चाहिए। 2014 और 2019 में कांग्रेस 10 परसेंट सीटें नहीं ला पाई थी। इसके चलते उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिला था। इस बार कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष होगा। ऐसे में राहुल गांधी के यह पद संभालने की चर्चाएं चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

स्पीकर के लिए​ फिर​ बिरला का नाम, राहुल नेता प्रतिपक्ष बने तो 20 साल में पहली बार संभालेंगे संवैधानिक पद

इन मुद्दों पर होगी चर्चा


सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद 1 से 3 जुलाई के बीच इस पर चर्चा होगी। इस दौरान विपक्ष की ओर से नीट पेपर में गड़बड़ी, नेट एग्जाम कैंसिलेशन, पेपर लीक जैसे अन्य मुद्दों पर बहस की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...

23 जून को होने वाली NEET PG परीक्षा आगे बढ़ी, NEET विवाद के बाद NTA डीजी सुबोध कुमार को हटाया

Tags:
  • राहुल गांधी
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Leader of Opposition
  • नेता प्रतिपक्ष
  • राष्ट्रपति का अभिभाषण
  • 18th loksabha first session
  • नए सांसदों की शपथ
  • स्पीकर का चुनाव
  • प्रधानमंत्री का संबोधन
  • भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुना गया
  • भर्तृहरि महताब
  • जेडीयू और टीडीपी द्वारा स्पीकर पद की मांग
  • ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई