ADR का खुलासा : 2024 के चुनावों में BJP ने खर्च किए 1778 तो कांग्रेस ने 686 करोड़ रुपए
Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 14:59 IST
2024-election-expense
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने 7445 करोड़ रुपए से अधिक राशि एकत्रित की। इसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सबसे अधिक खर्च किया।
भारत में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने रिकॉर्ड स्तर पर धन खर्च किया और प्राप्त किया। चुनावी खर्च की इस विस्तृत रिपोर्ट को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने प्रस्तुत किया है। इसमें ADR बताया कि 5 राष्ट्रीय दलों और 27 क्षेत्रीय दलों ने मिलकर 7445 करोड़ 566 लाख रुपए एकत्रित किए। इनमें से 93.08% राशि राष्ट्रीय दलों के पास और 6.92% राशि क्षेत्रीय दलों के पास थी।
ये खबर भी पढ़िए...ADR रिपोर्ट में खुलासा: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 17 अरबपति महिलाएं
चुनाव प्रचार और यात्रा पर कुल 795 करोड़ 414 लाख रुपए खर्च किए गए। इसमें राष्ट्रीय दलों ने 633 करोड़ 91 लाख रुपए और क्षेत्रीय दलों ने 161 करोड़ 504 लाख रुपए खर्च किए। सोशल मीडिया और अन्य प्रचार प्लेटफॉर्म पर भी खर्च को शामिल किया गया, जो अब चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चुनाव प्रचार में एक और महत्वपूर्ण खर्च उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों का प्रकाशन था। इस पर कुल 28 करोड़ 253 लाख रुपए खर्च किए गए, जो कुल खर्च का 0.75% था। यह एक विवादास्पद मुद्दा है क्योंकि कुछ दल इस प्रकार के प्रचार का उपयोग अपने विरोधीयों को नीचा दिखाने के लिए करते हैं।
समय सीमा का निर्धारण करता है
चुनाव आयोग से निर्धारित की गई समय सीमा के अनुसार, राजनीतिक दलों को अपने खर्च का विवरण प्रस्तुत करना पड़ता था। बता दें की लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 90 दिनों और विधानसभा चुनाव के 75 दिनों के भीतर चुनाव आयोग में प्रस्तुत करना था। हालांकि, कई दलों ने देरी से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जो कि चुनाव आयोग की पारदर्शिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
लोकसभा चुनाव 2024 | LOK SABHA ELECTION 2024 | राजनीतिक खर्च | ADR report | ADR रिपोर्ट | Election Commission | election campaign
ये खबर भी पढ़िए...ADR रिपोर्ट में खुलासा: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 17 अरबपति महिलाएं
खर्च का विवरण
चुनाव प्रचार, यात्रा खर्च, और उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों का प्रकाशन मुख्य खर्च थे। रिपोर्ट के अनुसार, कुल 3352 करोड़ 81 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इनमें से 2204 करोड़ 318 लाख रुपए (65.75%) राष्ट्रीय दलों ने खर्च किए थे। जबकि 1148 करोड़ 492 लाख रुपए (34.25%) क्षेत्रीय दलों ने खर्च किए थे।
प्रमुख राजनीतिक दलों के खर्च
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 1778 करोड़ 70 लाख रुपए
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 686 करोड़ 193 लाख रुपए
- बहुजन समाज पार्टी (BSP): 72 करोड़ 45 लाख रुपए
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI(M)): 26 करोड़ 332 लाख रुपए
- आम आदमी पार्टी (AAP): 8 करोड़ 367 लाख रुपए
यात्रा और प्रचार किए गए खर्च
उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों का प्रकाशन
समय सीमा का निर्धारण करता है चुनाव आयोग
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
लोकसभा चुनाव 2024 | LOK SABHA ELECTION 2024 | राजनीतिक खर्च | ADR report | ADR रिपोर्ट | Election Commission | election campaign
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava