आंख के ऑपरेशन के लिए भर्ती 250 मरीजों को बनाया गया भाजपा का सदस्य

Dolly patil | Oct 20, 2024, 14:31 IST
Share
अस्पताल पहुंचा BJP का  सदस्यता अभियान 11
अस्पताल पहुंचा BJP का सदस्यता अभियान 11

देश भर में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चल रही है। गुजरात के राजकोट से बीजेपी सदस्यता अभियान से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्पिटल में इलाज कराने आए मरीजों को आधी रात में भाजपाई बना दिया गया।

देशभर में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चल रही है। सदस्यता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सक्रिय हैं। भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी अपने स्तर पर बीजेपी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रीय स्तर पर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

नींद से उठाकर बनाया भाजपा सदस्य

गुजरात के राजकोट से बीजेपी सदस्यता अभियान से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्पिटल में इलाज कराने आए मरीजों को आधी रात में उठाकर भाजपाई बना दिया गया। राजकोट के अस्पताल में सो रहे मरीजों को देर रात एक युवक ने उठाया और ओटीपी मांगने लगा। लोगों को पता भी नहीं चला और वो बीजेपी सदस्य बन गए। एक रात में ही 250 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

सोते वक्त युवक ने मांगा ओटीपी

जूनागढ़ निवासी कमलेशभाई ठुमर ने बताया कि वह अपना मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने राजकोट गए थे। यहां रणछोड़दासजी बापू चैरिटेबल अस्पताल में सोते वक्त एक युवक ने उन्हें आकर उठाया और ओटीपी मांगने लगा। यह ओटीपी भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए मांगा जा रहा था। उन्होंने बताया की उनके वार्ड में 300 से लेकर 350 की संख्या में मरीज थे। जिनमें से 250 लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई है।

घटना का वीडियो बनाया

कमलेशभाई ठुमर ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसके बाद मामला सामने आया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी के द्वारा स्कूल जाने वाले बच्चों और हॉस्पिटल जाने वाले लोगों को सदस्य बनाने का मामला उजागर हुआ था।

गुजरात के ही भावनगर में एक स्थानीय नेता पर 100 लोगों को सदस्यता दिलाने के लिए 500 रुपए का ऑफर देने की घटना सामने आई थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आम जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इस मामले मेंमप्र कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • नरेंद्र मोदी
  • BJP
  • BJP Membership Campaign
  • भाजपा
  • मोतियाबिंद ऑपरेशन
  • भाजपा सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा