जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद और 3 घायल

Rahul Garhwal | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद और 3 घायल
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद और 3 घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। 4 जवान शहीद और 3 घायल हुए हैं।

SRINAGAR. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने घात लगाकर सेना के 2 वाहनों पर हमला किया था। दोपहर में 3 जवानों के शहीद होने की खबर थी, बाद में ये आंकड़ा बढ़ गया। इस हमले में 3 जवान भी घायल हुए हैं। हमले के बाद सेना की ओर से सर्चिंग और एनकाउंटर की कार्रवाई की गई।

सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे जवान

आतंकियों ने थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली इलाके में हमला किया था। सेना के वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

1 महीने में सेना पर दूसरा आतंकी हमला

एक महीने में सेना पर ये दूसरा आतंकी हमला है। 22 नवंबर को राजौरी में हुए हमले में 5 जवान शहीद हुए थे। ये एनकाउंटर 34 घंटे तक एनकाउंटर चला था। 2 आतंकी भी मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि आर्मी व्हीकल पर हमला पाकिस्तान की तरफ से योजनाबद्ध तरीके से किया गया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद जो सकारात्मक बदलाव हुए हैं, आतंकी इस नैरेटिव को बदलना चाहते हैं।

Tags:
  • Jammu and Kashmir terrorist attack
  • जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
  • attack on army vehicles
  • 4 soldiers martyred in Jammu and Kashmir
  • 3 soldiers injured in terrorist attack
  • सेना के वाहनों पर हमला
  • जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद
  • आतंकी हमले में 3 जवान घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा