24 घंटे में बाहर आएंगे 41 मजदूर! उत्तरकाशी टनल में सिर्फ 25 मीटर की ड्रिलिंग बची, पाइप डालने की तैयारी, यहीं से बाहर आएंगे

Chandresh Sharma | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
24 घंटे में बाहर आएंगे 41 मजदूर! उत्तरकाशी टनल में सिर्फ 25 मीटर की ड्रिलिंग बची, पाइप डालने की तैयारी, यहीं से बाहर आएंगे
24 घंटे में बाहर आएंगे 41 मजदूर! उत्तरकाशी टनल में सिर्फ 25 मीटर की ड्रिलिंग बची, पाइप डालने की तैयारी, यहीं से बाहर आएंगे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल हादसे के 12वें दिन सुखद खबर आई है। टनल में फंसे 41 मजदूरों के 24 घंटे में बाहर आने की उम्मीद है।

UTTARKASHI. उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल हादसे के 12वें दिन सुखद खबर आई है। टनल में फंसे 41 मजदूरों के 24 घंटे में बाहर आने की उम्मीद है। टनल के एंट्री पॉइंट से अमेरिकी ऑगर मशीन करीब 40 मीटर तक 800 एमएम का पाइप ड्रिल कर चुकी है। अब लगभग 25-30 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है। रेस्क्यू अधिकारियों ने संभावना जताई है कि 22 नवंबर की शाम या 23 नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा और मजदूर बाहर आ जाएंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आने के बाद सिलक्यारा में 40 एंबुलेंस मंगवाई गई हैं। इनमें अतिरिक्त ऑक्सिजन सिलेंडर भी रखे गए हैं। घटनास्थल पर जनरल फिजिशियन, फार्मासिस्ट, मनोचिकित्सक तैनात किए गए हैं।

कई अस्पताल और एम्स अलर्ट पर, एयर लिफ्ट की भी व्यवस्था

बुधवार (22 नवंबर) को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की स्थिति में जिला अस्पताल चिल्यानीसौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरकाशी और ऋषिकेश एम्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी मजदूर की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जाएगा।

NDRF का रेस्क्यू प्लान तैयार

41 मजदूरों को टनल से निकालने के लिए NDRF का रेस्क्यू प्लान भी तैयार है। सिलक्यारा एंड से 800 एमएम का पाइप मजदूरों तक पहुंचने पर NDRF टीम इसमें रेंगते हुए अंदर जाएगी। अंदर लंबे समय से फंसे मजदूरों में कई कमजोर हो चुके हैं और वे रेंगकर बाहर नहीं आ सकते, इसलिए उनके बाहर आने के लिए एक स्केट्स वाली टेंपरेरी बनाई जाएगी और इससे मजदूरों को बाहर खींचा जाएगा। किसी को घबराहट न हो इसके लिए पाइपलाइन में लाइट भी लगाई जाएगी।

Tags:
  • 41 workers trapped in the tunnel
  • Silkyara Tunnel
  • सिलक्यारा टनल
  • 12th day of tunnel accident
  • American auger machine
  • when will the workers come out
  • Uttarkashi of Uttarakhand
  • टनल हादसे का 12वां दिन
  • 41 मजदूर टनल में फंसे
  • अमेरिकी ऑगर मशीन
  • कब निकलेंगे मजदूर
  • उत्तराखंड का उत्तरकाशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा