हमले में 5 हमास कमांडर ढेर, बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल अब सौदे करने की तैयारी में
Chandresh Sharma | Oct 27, 2023, 24:00 IST
हमले में 5 हमास कमांडर ढेर, बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल अब सौदे करने की तैयारी में
इजराइल-हमास के युद्ध का आज 21वें दिन में प्रवेश कर गई। इजराइली सेना ने गुरुवार (26 अक्टूबर) रात को बताया कि उन्होंने हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है।
TEL AVIV. इजराइल-हमास के युद्ध का आज 21वें दिन में प्रवेश कर गई। इजराइली सेना ने गुरुवार (26 अक्टूबर) रात को बताया कि उन्होंने हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है। इनमें हमास इंटेलिजेंस का डिप्टी हेड शादी बारूद भी शामिल है। दूसरी ओर, हमास ने दावा किया है कि इजराइली हमले में 50 बंधकों की मौत हो चुकी है। अधर, कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने मध्यस्थता करवाने वाले कतर को बताया है कि वो बड़ी संख्या में बंधकों की रिहाई के लिए सौदा करने को तैयार है। हालांकि, इजराइल बंदियों के बदले हमास को क्या देगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
मिस्र के तबा शहर में मिसाइल गिरी, 6 घायल
मिस्र के अल काहेरा न्यूज के मुताबिक, इजराइली सीमा के पास मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर तबा की एक मेडिकल फैसिलिटी के पास एक मिसाइल गिरी, जिससे छह लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मिसाइल जंग से संबंधित थी या किसी गलत टेस्टिंग की वजह से ऐसा हुआ।
सीरिया में ईरान के ठिकानों पर अमेरिका के हमले जारी
अमेरिका ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने इसे इराक और सीरिया में उनकी सेना पर हुए हमले का बदला बताया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले का आदेश राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया था, जिससे अमेरिका ये मैसेज दे सके कि वो अपनी सेना पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
मानवीय संकट : जंग में सीजफायर के लिए आज यूएन में बैठक
गाजा में लगातार हो रहे हमलों के बीच मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच गुरुवार को यूएन मीटिंग में यूरोपियन लीडर्स ने जंग को कुछ दिन रोकने की मांग उठाई। इसका मकसद गाजा में मानवीय मदद पहुंचाना है। शुक्रवार को यूएन जनरल असेंबली के एक स्पेशल सेशन में सीजफायर को लेकर एक ड्राफ्ट पर वोटिंग होगी।
ईंधन की कमी, 35 में से 12 अस्पताल बंद
डब्ल्यूएचओर ने बताया था कि गाजा में फिलहाल सुविधाओं और खास तौर पर ईंधन की कमी के चलते 35 में से 12 अस्पताल बंद हो चुके हैं, वहीं 7 बड़े अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिससे वहां लोड बढ़ता जा रहा है। इस बीच यूरोपियन यूनियन के नेता गुरुवार को ब्रसेल्स में बैठक करेंगे। इस दौरान वो मानवीय मदद के लिए जंग को कुछ समय तक रोकने की संभावना पर चर्चा करेंगे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari