पंजाब में रैलिंग तोड़कर नहर में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत, 11 लोग घायल, भारी बारिश के चलते संतुलन बिगड़ने से हादसा
Vikram Jain | Sept 19, 2023, 24:00 IST
पंजाब में रैलिंग तोड़कर नहर में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत, 11 लोग घायल, भारी बारिश के चलते संतुलन बिगड़ने से हादसा
पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए है।
MUKTSAR. पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए है।हादसा मंगलवार को मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर हुआ, यहां भारी बारिश के चलते एक निजी बस का संतुलन बिगड़ गया और वो सरहंद फीडर नहर में जा गिरी। प्रशासन के मुताबिक बस में 60 सवारियां थीं। अभी भी कई लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक 40 से ज्यादा सवारियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। ड्राइवर और कंडक्टर बच गए हैं।
संतुलन बिगड़ा और पुल से नगर में गिरी बस
बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी न्यू दीप ट्रैवल कंपनी की बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी, इस दौरान सरहंद फीडर नहर पर बारिश के कारण बस का संतुलन बिगड़ा और पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद बस नहर में पलट गई। बस का आधा हिस्सा नहर में और आधा ऊपर हवा में लटक गया। हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में से 5 की पहचान हो चुकी है। 3 लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में 11 लोग घायल हुए है। एसएसपी ने बताया कि 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।
नहर में बहे लोगों की तलाश कर रही NDRF
हादसे के बाद मुक्तसर DC रूही दुग मौके पर पहुंचीं। हालात देख उन्होंने तुरंत NDRF की टीमों को बुलाया। NDRF की टीमें मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही हैं। DC रूही दुग का कहना है कि 8 लोगों की मौत हुई है। जो 11 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस की ओवरस्पीड है या फिर बारिश की वजह से वह फिसली गई, इसकी जांच की जा रही है।
एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी बस
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बारिश हो रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे बस बेकाबू हुई और एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी, बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ बस काफी रफ्तार में थी।
प्रशासन ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर
लोगों को सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01633-262175 है।
हादसे पर CM भगवंत मान ने जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बस हादसे पर दुख जताया है। सीएम मान का कहना है कि मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari