नोटबंदी के 8 बरस : कमलनाथ और अखिलेश ने साधा निशाना

Sandeep Kumar | Nov 08, 2024, 14:09 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-08T135021.377
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-08T135021.377

8 साल पहले 8 नवंबर 2016 को शाम 8 बजे नोटबंदी हो गई थी। आज ही के दिन 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए गए थे। नोटबंदी के ऐलान के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था।

आज नोटबंदी के 8 बरस पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 8 नवंबर 2016 को 1000 और 500 रुपए के नोट बंद किए गए थे। नोटबंदी ( Demonetization ) के बाद देशभर में हड़कंप मच गया था। नोटबंदी के 8 साल पूरा होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath ) ने इसे भारत के इतिहास का काला दिन बताया है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav ) ने नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा। आइए जानते हैं कांग्रेस नेता कमलनाथ और अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा है।

करंसी को लेकर बड़ा निर्णय, दिसंबर तक सभी कागज के नोट होंगे पॉलीमर प्लास्टिक के

नोटबंदी पर क्या बोले कमलनाथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने नोटबंदी के 8 साल पूरा होने पर इसे भारतीय इतिहास का काला दिन बताया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट X पर लिखा है, आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में इतिहास में याद रहेगा। कमलनाथ ने कहा है कि नोटबंदी के बाद लगभग 99 फीसदी पैसा वापस बैंकों में आ गया, जो साबित करता है कि नोटबंदी को लेकर सरकार द्वारा किए सभी दावे झूठे है।

सपा मुखिया अखिलेश ने भी साधा निशाना

नोटबंदी के 8 साल पूरा होने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नोटबंदी की 8वीं बरसी के ठीक एक दिन पहले ही कल यानी 7 नवंबर को ही रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है कि क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ है।

8 साल पहले बंद हुए थे नोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने 8 नवंबर 2016 को पूरे देश में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद कई हफ्तों तक देशभर में बैंकों और एटीएम के सामने पुराने नोट बदलकर नए नोट हासिल करने वालों की लंबी कतारें देखी गई थी।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कमलनाथ
  • अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव और कमलनाथ
  • नोटबंदी न्यूज
  • नोटबंदी
  • नोटबंदी पर कांग्रेस का तंज
  • भारत में नोटबंदी
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नोटबंदी की घोषणा
  • नोटबंदी के 8 साल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच