8वें वेतन आयोग के बीच पेंशन नियमों में बदलाव की तैयारी, अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मिलेगा मौका
Aman Vaishnav | May 28, 2026, 15:11 IST
8th pay commission central government employees update
8वें वेतन आयोग की बैठकों के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। कर्मचारियों को अपनी पसंद की पेंशन चुनने की छूट मिल सकती है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- देशभर में इस समय 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं।
- सरकार अब कर्मचारियों को उनकी पसंद का पेंशन विकल्प चुनने की आजादी देने पर विचार कर रही है।
- कर्मचारी संगठन और सरकार के बीच अगर बातचीत सफल रही, तो इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।
- पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग के बीच इस नए विकल्प को अहम माना जा रहा है।
- फिलहाल कर्मचारियों के पास नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन योजना का विकल्प मौजूद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय देशभर में 8वें वेतन आयोग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच खबर है कि सरकार कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन में ज्यादा लचीलापन देने पर विचार कर रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपको अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मौका मिल सकता है।
पेंशन चुनने की मिलेगी आजादी
यह बातचीत इसी तरह सही दिशा में आगे बढ़ती रही और सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, तो अगले 2 से 4 महीनों के भीतर इस पर आगे की कार्रवाई शुरू हो सकती है। हालांकि बता दें कि अभी तक सरकार की तरफ से इसके लिए कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
कर्मचारी कर रहे पुरानी पेंशन की मांग
कैसे काम करता है पेंशन का सिस्टम
| पेंशन योजना का नाम | यह कैसे काम करती है? | पेंशन की गारंटी |
| नेशनल पेंशन सिस्टम | इसमें कर्मचारी की सैलरी से एक हिस्सा कटता है। सरकार भी अपनी तरफ से पैसा मिलाती है। यह पैसा मार्केट में लगाया जाता है। | इसमें कोई तय गारंटी नहीं होती। पेंशन कितनी मिलेगी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मार्केट का रिटर्न कैसा रहा और आपका कुल फंड कितना जमा हुआ है। |
| यूनिफाइड पेंशन योजना | सरकार ने इसे हाल ही में शुरू किया है। यह भी कॉन्ट्रीब्यूशन पर ही आधारित है। | इसमें कर्मचारियों को कुछ तय शर्तों के साथ एक निश्चित पेंशन सुरक्षा दी जाती है। |
| पुरानी पेंशन योजना | यह योजना अब बंद हो चुकी है, लेकिन कर्मचारी इसे वापस मांग रहे हैं। | इसमें कर्मचारी की आखिरी सैलरी और महंगाई भत्ते के हिसाब से तय गारंटीड पेंशन मिलती थी। इसमें कर्मचारी की जेब से कुछ नहीं कटता था। |
ये खबरें भी पढ़िए...
खतरे में एमपी के लाखों शिक्षकों की पेंशन: शिक्षा विभाग बोला- ये शिक्षक नहीं निकाय कर्मचारी हैं
रेलवे पेंशनर्स की मौज, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एक जनवरी से मिलेगा एरियर का लाभ
एमपी के लाखों पेंशनर्स को झटका, केंद्र सरकार ने राशि बढ़ाने से किया साफ इनकार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari