केंद्र के अलग-अलग विभागों में 9.6 लाख से अधिक पद खाली, RTI में खुलासा

Raj Singh | Oct 23, 2024, 08:42 IST
Share
the sootr
the sootr

केंद्र के विभिन्न विभागों में 9.6 लाख से अधिक पद खाली हैं। इस संबंध में एक आरटीआई दायर की गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग की पे रिसर्च यूनिट ने 8 अक्टूबर 24 को भेजे गए आरटीआई जवाब में यह जानकारी दी है।

केंद्र के अलग-अलग विभागों में 9.6 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन इसे अभी तक भरा नहीं जा सका है। यह खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग की पे रिसर्च यूनिट ने 8 अक्टूबर 24 को भेजे गए आरटीआई जवाब में बताया है। इसके मुताबिक, 1 मार्च 2022 तक केंद्र के विभिन्न विभागों में 9.6 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इसमें रेलवे, रक्षा, डाक, गृह और प्रधानमंत्री जैसे मंत्रालयों में पद खाली हैं। ये सभी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।

पिछली बार जब इन सभी विभागों में इतने सारे खाली पदों के बारे में खबर आई थी तो कहा गया था कि जल्द ही इन पदों को भर दिया जाएगा लेकिन दो साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। आपको बता दें कि रेलवे, रक्षा, डाक और गृह विभाग में हजारों कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है।

the sootr
the sootr

the sootr
the sootr

the sootr
the sootr

साल 2022 में सरकार ने दी थी जानकारी

साल 2022 के आंकड़ों की बात करें तो मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पदों के आंकड़ों की जानकारी दी थी। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर में 9.64 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े थे। सरकार ने सदन को बताया था कि देशभर में 40 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद हैं, जिन पर 30 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। अब भी 9.64 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।

समय से पहले केंद्रीय कर्मचारी ले सकते हैं VRS, सरकार ने बनाए नए नियम

सबसे ज्यादा पद रेलवे में खाली

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई 2023 तक 2.63 लाख से ज्यादा पद खाली थे। इनमें से 53,178 पद ऑपरेशन सेफ्टी कैटेगरी में हैं। इसके अलावा मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने बताया था कि देश की सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1,365 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 703 पद खाली हैं। तत्कालिन केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया था कि भारतीय वन सेवा (IFS) में 1,042 और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में 301 पद खाली हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती UPSC CSE परीक्षा के जरिए की जाती है। ऐसे ही कई विभागों में हजारों की संख्या में पद खाली हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • मोदी सरकार
  • वित्त विभाग
  • वित्त मंत्रालय
  • हिंदी न्यूज
  • आरटीआई
  • गृह विभाग
  • RTI
  • रेलवे
  • रेल मंत्रालय
  • पे रिसर्च यूनिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच