नेशनल सिनेमा-डे पर 99 रुपए में मिलेंगे मूवी टिकट, ऐसे करें बुक
Amresh Kushwaha | Sept 18, 2024, 17:11 IST
नेशनल सिनेमा-डे पर 99 रुपए में मिलेंगे मूवी टिकट, ऐसे करें बुक
देश में 20 सितंबर को नेशनल सिनेमा-डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर PVR से लेकर INOX तक 99 रुपए में मूवी टिकट मिलेगा। जानें इसके लिए कैसे कर सकते हैं टिकट बुकिंग...
अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और हॉल में फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। 20 सितंबर को 'नेशनल सिनेमा-डे' के अवसर पर, देशभर के प्रमुख थिएटर्स जैसे PVR, INOX, और CINEPOLIS पर 300-400 रुपए में मिलने वाली मूवी टिकट केवल 99 रुपए में उपलब्ध होगी।
इस खास दिन पर फिल्म देखने का आनंद लेने के लिए आपको कई ऑनलाइन प्लेटफार्म्स का सहारा लेना होगा। BOOKMYSHOW, PVR Cinemas, Paytm, INOX, CINEPOLIS, और CARNIVAL जैसी वेबसाइट्स और ऐप्स पर आपको इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मूवी टिकट तो 99 रुपए में मिलेगी, लेकिन अतिरिक्त चार्ज (जैसे टैक्स और हैंडलिंग चार्ज) अलग से देना होगा।
अगर आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी सिनेमा हॉल जाएं। वहां टिकट काउंटर पर जाकर सीट और समय बताएं और टिकट बुक कराएं।
यह ऑफर PVR, INOX, CINEPOLIS, CARNIVAL, MIRAJ, CITY PRIDE, ASIAN, MUKTA A2, MOVIE TIME, WAVE, M2K, DELITE और अन्य कई मूवी हॉल में उपलब्ध होगा। ध्यान दें कि यह थिएटर्स की टर्म्स और कंडीशन पर निर्भर करेगा।
यहां से कर सकते हैं बुकिंग
कैसे करें बुकिंग
- सबसे पहले अपने पसंदीदा ऐप पर जाएं और अपनी लोकेशन चुनें।
- मूवी का चयन करें और तिथि के लिए केवल 20 सितंबर का चयन करें।
- बुक टिकट के विकल्प पर क्लिक करें (इसमें प्राइस Rs 99 दिखेगा)।
- अपनी सीट चुनें और पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
- पेमेंट के बाद आपकी सीट बुक हो जाएगी।
ध्यान रखने योग्य बातें
ऑफलाइन बुकिंग
कहां-कहां पर मिलेगा ऑफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari