नाबालिग छात्रा ने टीचर के बुरे व्यवहार की दास्तान सुनाई, परिवार के उड़े होश

Sandeep Kumar | Feb 19, 2026, 23:57 IST
Share
minor student reports
minor student reports

गुजरात के खेड़ा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक टीचर पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात के खेड़ा जिला में जिस टीचर को समाज सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी ने अपनी ही छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी शिक्षक शैलेश राठवा, जिस पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, वही एक मासूम की जिंदगी बर्बाद करने पर उतारू था।

आरोपी शिक्षक का शर्मनाक व्यवहार

नाबालिग छात्रा जब 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, तब से ही आरोपी शिक्षक की बुरी नजर उस पर थी। उसने छेड़छाड़ से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे घिनौनी वारदातों में बदल दिया। छात्रा ने स्कूल के बाद अपनी पढ़ाई के लिए सावली में शिक्षा ली, लेकिन बेरहम शिक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। शिक्षक ने छात्रा को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया।

छात्रा की चुप्पी टूटी

डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और परिजनों को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत कानून का सहारा लिया। डाकोर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक शैलेश राठवा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस की जांच में पता चला कि शिक्षक पिछले 7-8 दिन से स्कूल में नहीं आ रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...ई-नाम योजना की इस खबर से जीत सकते हैं ट्रैक्टर, बुलेट या ई-बाइक

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई

ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही

ये भी पढ़ें...DMF फंड घोटाले में आरोपी सतपाल छाबड़ा गिरफ्तार, भाई भतीजों के खातों में जमा की अवैध कमाई

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • शिक्षक
  • गुजरात
  • पुलिस
  • नाबालिग छात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा