/sootr/media/post_banners/9892e20c797552087743832467b4280956c048e1f60ca621e05849ae62bb39b1.jpg)
CENTRAL CABINET. सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। बता दें कि सरकार ने रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। ताकि देश के 12 करोड़ किसानों को फायदा मिल सके और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई फर्टिलाइजर की तेजी से बढ़ रही कीमतों का खामियाजा किसानों को न भुगतना पड़े।
सरकार पर आएगा 22000 करोड़ का अतिरिक्त खर्च
बता दें कि बुधवार यानी 25 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी देने पर मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब खाद सब्सिडी पर मंजूरी दे दी है। वहीं सरकार की ओर से न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी पर भी मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक इससे अब किसानों को रियायती दरों पर खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि इससे सरकारी खजाने पर 22,000 करोड़ रुपए के भारी बोझ आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
किसानों के लिए बड़ा ऐलान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद कहा कि न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी (एनबीएस) पॉलिसी के तहत फिक्स किए गए रेट रबी के सीजन के लिए एक अक्टूबर से 31 मार्च 2024 तक रहेंगे। न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर के तहत किसानों को सस्ते दामों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार महंगे खाद को सस्ते दाम बेचने के लिए सब्सिडी देती है। बता दें कि एनबीएस के तहत नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर के लिए सब्सिडी दरें तय की जाती है। साथ ही आगामी रबी सीजन के लिए नाइट्रोजन पर प्रति किलो 47.2 रुपए, फॉस्फोरस पर 20.82 रुपए, पोटाश पर 2.38 रुपए और सल्फर पर 1.89 रुपए प्रति किलो सब्सिडी दी जाएगी।