15 अगस्त को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड: किसानों के जत्था रवाना होंगे, टिकैत बोले- गर्व का विषय

author-image
एडिट
New Update
15 अगस्त को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड: किसानों के जत्था रवाना होंगे, टिकैत बोले- गर्व का विषय

नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अपनी मांगों के लिए अड़े हुए है। हरियाणा के जींद के किसानों ने स्वतंत्रता दिवस( 15 अगस्त) के अवसर पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला किया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने जींद के किसानों की तरफ से बुलाई गई ट्रैक्टर रैली का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली कोई बुरी चीज नहीं है। जींद के लोग क्रांतिकारी हैं। उनका परेड निकालने का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या फैसला लिया है। लेकिन तिरंगे लहराते ट्रैक्टरों की परेड देखना गर्व का पल होगा।

किसानों के जत्था दिल्ली रवाना होंगे

टिकैत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा से किसानों के जत्थे दिल्ली आएंगे और 15 अगस्त को सड़कों पर ट्रैक्टर परेड करेंगे। इसके साथ ही टिकैत ने हरियाणा सरकार से 15 अगस्त पर जींद में किसानों को झंडा फहराने देने की मांग की।

26 जनवरी को दिल्ली में उपद्रव हुआ था

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा भड़की थी। सड़कों पर किसान और पुलिसकर्मी आमने-सामने थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाल किले पर चढ़कर तिरंगे का अपमान किया था।

किसान आंदोलन दिल्ली रवाना होंगे लाल किला झंडा जींद मुरादाबाद हापुड़
Advertisment