गुलाबी बालों वाली मॉडल की हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप !

Rahul Garhwal | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
गुलाबी बालों वाली मॉडल की हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप !
गुलाबी बालों वाली मॉडल की हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप !

गुलाबी बालों वाली मॉडल की हकीकत जानकर आप चौंक जाएंगे !

इंटरनेशनल डेस्क. स्पेन की सोशल मीडिया में गुलाबी बालों वाली मॉडल सनसनी बन चुकी है। इस मॉडल का नाम ऐताना है। बार्सिलोना की 25 साल की ये महिला बेहद खूबसूरत है, लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, ये कोई असली महिला नहीं, बल्कि AI मॉडल है। यानी ऐताना नाम की कोई महिला असल में है ही नहीं। ये सिर्फ AI से बनाई एक मॉडल है जो असली महिला जैसी दिखती है।

16989160689018 (1).jpg
16989160689018 (1).jpg


AI मॉडल ऐताना को किसने बनाया ?

डिजाइनर और एजेंसी द क्लूलेस के संस्थापक रूबेन क्रूज ने पिछले साल गर्मियों में ऐताना को बनाया था। उस वक्त क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनके पास ज्यादा क्लाइंट्स नहीं थे। उनके मन में ऐताना को बनाने का आइडिया आया। अब वे इस AI मॉडल के जरिए हर महीने लाखों रुपए कमा लेते हैं। ऐताना के अकाउंट पर प्राइवेट मैसेज भी आते हैं। कई बड़े स्टार उसे डेट के लिए अप्रोच करते हैं, क्योंकि वो इतनी रियल दिखती कि लोग समझ ही नहीं पाते कि ये AI मॉडल है।

हर महीने करीब 10 लाख रुपए की इनकम

16989160332242.jpg
16989160332242.jpg


क्रूज ने बताया कि हमने विश्लेषण करना शुरू किया कि हम कैसे काम कर रहे थे और महसूस किया कि हमारे नियंत्रण से परे समस्याओं के कारण कई प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए या कैंसिल कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने एक AI मॉडल बनाया। इसका नाम ऐताना रखा। ऐताना हर महीने 10 लाख रुपए तक कमा लेती है।

हर एड का 1 लाख रुपए चार्ज

aitana-lopez-1_34.png
aitana-lopez-1_34.png


ऐताना के लिए क्रूज हर एड का 1 लाख रुपए चार्ज करते हैं। क्रूज बताते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वे बेहतर जीवन जी सकें और उन लोगों पर निर्भर न रहें जिन्हें अहंकार है या जो सिर्फ पोज देकर बहुत सारा पैसा कमाना चाहती हैं। हाल ही में ऐताना एक स्पोर्ट्स सप्लीमेंट कंपनी का बड़ा चेहरा बनी हैं।

ऐताना के अब तक 1 लाख 21 हजार फॉलोवर्स

aitana-influencer-virtual-creada-inteligencia-artificial_69.jpg
aitana-influencer-virtual-creada-inteligencia-artificial_69.jpg


AI मॉडल ऐताना ओनलीफैन्स की तरह प्लेटफॉर्म फैनव्यू पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती है। कुछ ही महीनों में ऐताना के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 21 हजार फॉलोवर्स हो गए हैं। उनकी तस्वीरों पर हजारों व्यूज और कमेंट्स मिलते हैं। कई प्राइवेट मैसेज भी आते हैं। ऐताना के एड AI के जरिए बनाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

आंख मारे गाने पर डांस के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय

फेमस लैटिन अमेरिकी एक्टर ने ऐताना को भेजा था मैसेज

fit_aitana_403913659_1090924071915537_5840352482645330250_n.jpg
fit_aitana_403913659_1090924071915537_5840352482645330250_n.jpg


क्रूज ने बताया कि एक दिन एक फेमस अमेरिकी एक्टर ने ऐताना को बाहर जाने के लिए मैसेज भेजा। इस एक्टर के लगभग 50 लाख फॉलोवर्स हैं और हमारी टीम के कुछ लोगों ने उनकी टीवी सीरीज तब देखी थी, जब वे बच्चे थे। उन्हें नहीं पता था कि ऐताना अस्तित्व में नहीं हैं।

Tags:
  • Model Aitana
  • Pink Haired Model Aitana
  • AI Model Aitana
  • AI Model Aitana Earnings
  • मॉडल ऐताना
  • पिंक बालों वाली मॉडल ऐताना
  • AI मॉडल ऐताना
  • AI मॉडल ऐताना की कमाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा