मुंबई में 7 मंजिल इमारत में लगी भीषण आग, आग में 45 लोग झुलसकर घायल, 7 लोगों की मौत

Chandresh Sharma | Oct 06, 2023, 24:00 IST
Share
मुंबई में 7 मंजिल इमारत में लगी भीषण आग, आग में 45 लोग झुलसकर घायल, 7 लोगों की मौत
मुंबई में 7 मंजिल इमारत में लगी भीषण आग, आग में 45 लोग झुलसकर घायल, 7 लोगों की मौत

मुंबई के गोरेगांव इलाके में भीषण अग्निकांड हुआ है, आग बिल्डिंग की पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। 45 लोग झुलसे हैं जबकि 7 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई।

MUMBAI. मुंबई के गोरेगांव इलाके में भीषण अग्निकांड हुआ है, यहां मौजूद एक 7 मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क गई। देर रात हुई इस घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने जूझते रहे। बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस भीषण अग्निकांड में 45 लोग झुलसे हैं जबकि 7 लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई। बताया जाता है कि आग बिल्डिंग की पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।

पार्किंग से बिल्डिंग में फैली आग

बीती रात मुंबई के गोरेगांव इलाके के आजाद नगर में समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। रात 2.30 से 3 बजे के बीच बिल्डिंग की पार्किंग से आग भड़की, जहां कुछ दोपहिया और चार पहिया वाहनों में आग लगी थी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग के चलते 7 लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं अब तक इस घटना में 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग इतनी विकराल थी कि मौके पर दमकल की 10 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के बाद बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में खड़ी 30 बाइक और 4 कारें पूरी तरह से जलकर खाक हालत में मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। संभवतः आग उसकी की वजह से भड़की होगी। पार्किंग एरिया में फैली आग देखते ही देखते पहली मंजिल और फिर दूसरी मंजिल तक भड़क गई थी।

बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला

मौके पर पहुंची दमकल ब्रिगेड ने पहले तो बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। इस घटना में 46 घायलों को तत्काल एचबीटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं, 2 बच्चियां और एक पुरुष शामिल हैं।

Tags:
  • A massive fire broke out in a 7 floor building
  • the fire spread from the parking lot
  • 45 people got burnt and injured
  • 7 people died
  • 7 मंजिल इमारत में लगी भीषण आग
  • पार्किंग से फैली आग
  • 45 लोग झुलसकर घायल
  • 7 लोगों की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा