चतुर के वीडियो पर आमिर का रिएक्शन, कहा वांगचुक पर नहीं बनी 3 इडियट्स

Kaushiki | Jul 17, 2026, 14:30 IST
Share
aamir-khan-sonam-wangchuk-protest
aamir-khan-sonam-wangchuk-protest

नीट पेपर लीक विवाद के बीच दिल्ली में अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर अभिनेता आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है। आमिर ने साफ किया कि फिल्म थ्री इडियट्स का रैंचो का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था।

Aamir on Sonam Wangchuk: नीट पेपर लीक का मुद्दा इस वक्त पूरे देश में गरमाया हुआ है। अब इसकी गूंज बॉलीवुड तक भी पहुंच गई है। जंतर-मंतर पर छात्रों के हक के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत ने हर किसी को परेशान कर दिया है। उनके इस आंदोलन को अब 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा है कि रीयल लाइफ में भी रैंचो और चतुर की नहीं बन रही है। रैंचो का रोल करने वाले सुपरस्टार आमिर ने साफ कहा कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स का आइकॉनिक किरदार रैंचो सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं था। साथ हीं चतुर का रोल करने वाले ओमी वैद्य एक्टर का बयान सामने आया। आइए इस ड्रामे और बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

आमिर ख़ान
आमिर ख़ान


लंदन में आमिर का बयान

यह पूरा खुलासा लंदन में आयोजित एक खास फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ। वहां आमिर खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान दर्शकों ने उनसे सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर सवाल पूछ लिया।

लोगों का मानना था कि Film 3 Idiots के लेखक सोनम के काम से इम्प्रेस थे। लेकिन आमिर ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। आमिर ने कहा कि ये पूरी तरह से एक गलतफहमी है।

जब हम थ्री इडियट्स की शूटिंग कर रहे थे, तब हम सोनम को जानते तक नहीं थे। उन्होंने फिल्म के चतुर का रोल करने वाले ओमी वैद्य के पुराने बयान को भी गलत बताया। आमिर के मुताबिक फिल्म के राइटर्स राजू हिरानी और अभिजात जोशी भी उस समय सोनम से कभी नहीं मिले थे।

e504f01a-272
e504f01a-272


सोनम वांगचुक कौन हैं

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) भारत के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और एजुकेशन रिफॉमिस्ट हैं। लद्दाख के रहने वाले वांगचुक ने वहां के स्टूडेंट्स के लिए Students Educational and Cultural Movement of Ladakh (SECMOL) की शुरुआत की। यहां रट्टा मारने के बजाय प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस किया जाता है।

उन्हें एनवायरनमेंट और पानी की समस्या से निपटने के लिए आइस स्तूप यानी आर्टिफिशियल ग्लेशियर बनाने के लिए जाना जाता है। उनके इसी विजन और एजुकेशन मॉडल से इम्प्रेस होकर फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान का किरदार लिखा गया था। सोनम वांगचुक एक सोशल एक्टिविस्ट हैं।

सोनम वांगचुक अगर अनशन तोड़ भी दें, तो भी कम नहीं होगी इस आंदोलन की धार - sonam  wangchuk hunger strike jantar mantar cjp protest ground report ntcpsc -  AajTak
सोनम वांगचुक अगर अनशन तोड़ भी दें, तो भी कम नहीं होगी इस आंदोलन की धार - sonam wangchuk hunger strike jantar mantar cjp protest ground report ntcpsc - AajTak


वांगचुक की सेहत को लेकर आमिर चिंतित

भले ही फिल्म का किरदार उनसे इंस्पायर्ड न हो, लेकिन आमिर खान को उनकी फिक्र जरूर है। आमिर ने कहा कि वह सोनम वांगचुक के अच्छे काम का बेहद सम्मान करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता जताई। आमिर ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही कोई अच्छा समाधान निकालेगी ताकि वह अपना अनशन खत्म कर सकें।

मैं फुनसुख वांगडू नहीं, सोनम वांगचुक हूं

सोनम वांगचुक ने भी पहले एक इंटरव्यू में इस बात को साफ किया था। उन्होंने कहा था कि वह फिल्मों में नहीं, बल्कि असल जिंदगी में काम करते हैं। उनका मकसद ऐसे आविष्कार करना है जिससे देश का नाम रोशन हो। वांगचुक का आरोप था कि फिल्म मेकर्स ने उनके स्कूल में चुपके से शूटिंग की थी और बाद में उनके पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया।

इमरान ख़ान
इमरान ख़ान


नीट धांधली पर बोले अभिनेता इमरान

इस बीच नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर अभिनेता इमरान खान भी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद लंबी पोस्ट लिखकर छात्रों का हौसला बढ़ाया है। इमरान ने कहा कि अगर हम बच्चों से परीक्षा में ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, तो सिस्टम को भी उतनी ही ईमानदारी और जवाबदेही दिखानी होगी।

इमरान खान ने साफ किया कि नीट का मुद्दा कोई राजनीतिक खेल नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला है। जिन छात्रों की मेहनत को नजरअंदाज किया गया है, वह उनके साथ खड़े हैं। इमरान ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी युवा हमारे बेहतर कल की उम्मीद हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा


सोनाक्षी ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक भावुक वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर ऐसे मुद्दों पर नहीं बोलतीं, लेकिन अब चुप रहना नामुमकिन है। सोनाक्षी ने पूछा कि आखिर सरकार इस मामले पर कोई बातचीत क्यों नहीं शुरू कर रही है? कोई भी जंतर-मंतर पर बैठे उस देशभक्त की तरफ देख क्यों नहीं रहा है?

सोनाक्षी सिन्हा ने तीखे सवाल करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक बच्चों के हक के लिए भूखे बैठे हैं। क्या सिस्टम तब जागेगा जब उनकी जान पर बन आएगी? अगर ऐसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? फातिमा सना शेख ने भी इस स्थिति को बेहद दिल तोड़ने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य की रक्षा करना हर राजनीति से ऊपर होना चाहिए।

बॉलीवुड के कई दिग्गज आए एक साथ

ये पूरी सिचुएशन एक रियल-लाइफ ड्रामा जैसी हो गई है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स के फ्यूचर का सवाल है, वहीं दूसरी तरफ सिस्टम और सेलिब्रिटीज का इंवॉल्वमेंट। सोनम वांगचुक और नीट के छात्रों को सपोर्ट करने वालों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।

अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इस आंदोलन के पक्ष में अपनी आवाज उठा चुके हैं। इनमें शबाना आजमी, जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अभय देओल जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। सभी का एक ही मानना है कि बच्चों के साथ पूरा न्याय होना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें....

खान सर के कंट्रोवर्सी से नीट पेपर लीक तक, क्या है आज के कोचिंग सेंटर्स की रियलिटी

नीट पेपर लीक में CBI का खुलासा, 5 लाख में बिका था पेपर, फोन से मिले 132 हैंडराइटन सवाल

अभिजीत दिपके का साथ देने सोनम वांगचुक पहुंचे जंतर-मंतर

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के माता-पिता ने छोड़ा घर, जानें कारण

Tags:
  • आमिर खान
  • बॉलीवुड
  • सोनाक्षी सिन्हा
  • Film 3 Idiots
  • Sonam Wangchuk
  • सोनम वांगचुक
  • एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक
  • सोनम वांगचुक कौन हैं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड