आप सांसद संजय सिंह को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की रिमांड मिली, कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी गलत या बेवजह नहीं

Rahul Garhwal | Oct 06, 2023, 24:00 IST
Share
आप सांसद संजय सिंह को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की रिमांड मिली, कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी गलत या बेवजह नहीं
आप सांसद संजय सिंह को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की रिमांड मिली, कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी गलत या बेवजह नहीं

आप सांसद संजय सिंह को ED ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। संजय को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी गलत या बेवजह नहीं है।

NEW DELHI. दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिकंजे में आए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की कस्टडी में ईडी को सौंप दिया। यानी संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। ईडी ने गुरुवार 5 अक्टूबर को संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया और 7 दिन की कस्टडी मांगी थी। संजय सिंह को ईडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार शाम गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने क्या कहा ?

संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने ये माना कि उनकी ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी गलत या बेवजह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी होती है। ईडी ने संजय सिंह पर शराब घोटाले में 2 करोड़ की अनुचित कमाई का आरोप लगाया है। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह का अन्य आरोपियों से सामना कराने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी हो जाती है।

ये खबर भी पढ़िए..

लेखक जॉन फॉसे को मिलेगा साहित्‍य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानिए उन्हें क्‍यों चुना गया ?

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद बुधवार और गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। भोपाल में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईडी के एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप का कहना है कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण बीजेपी सरकार ने ईडी के जरिए संजय सिंह को गिरफ्तार करवाया है।

Tags:
  • ED action
  • ईडी की कार्रवाई
  • AAP MP Sanjay Singh
  • Sanjay Singh on remand
  • Rouse Avenue Court
  • 5 days custody
  • आप सांसद संजय सिंह
  • संजय सिंह रिमांड पर
  • राउज एवेन्यू कोर्ट
  • 5 दिन की कस्टडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच