मुकेश अंबानी से 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना और गुजरात में की कार्रवाई

Vikram Jain | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
मुकेश अंबानी से 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना और गुजरात में की कार्रवाई
मुकेश अंबानी से 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना और गुजरात में की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी से 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

MUMBAI. रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से 400 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले दो लोगों को पुलिस ने शनिवार 4 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना के वारंगल से 19 साल के गणेश रमेश वनरापति को पकड़ा है। वहीं 21 साल के शादाब खान को गुजरात से गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने लगाई ये धाराएं

पुलिस के मुताबिक गणेश और शादाब पर आईपीसी की धारा 387 यानी जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट का डर दिखाकर दबाव डालाना और धारा 506 (2) यानी आपराधिक धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में मुकेश अंबानी के सुरक्षा अधिकारी ने मुंबई गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों आरोपी धमकी भरे ईमेल करने के लिए अलग-अलग आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे।

बढ़ाते गई रंगदारी की रकम

आरोपियों ने पहले 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बाद में इसे 200 करोड़ और फिर 400 करोड़ कर दिया गया। आरोपी पांच दिन को दौरान रंगदारी की रकम बढ़ाते गए। अपराध की दुनिया में इसे अब तक की सबसे बड़ी रंगदारी की राशि बताया जा रहा है। आरोपी हर बार ई-मेल कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी की बढ़ाते रहे। इन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को एक हफ्ता लगा। सबसे पहले 27 अक्टूबर की शाम को अंबानी की कंपनी की मेल आईडी पर धमकी दी गई थी।

Tags:
  • Mumbai News
  • मुंबई न्यूज
  • Mumbai Crime Branch Police
  • case of demanding extortion from Mukesh Ambani
  • section 387 and 506 (2) of IPC
  • Reliance Industries owner Mukesh Ambani
  • मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस
  • मुकेश अंबानी से रंगदारी मांगने का मामला
  • आईपीसी की धारा 387 और 506 (2)
  • रिलायंस इंड्रस्ट्रीज मालिक मुकेश अंबानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा