अडानी मामले में आया White House का बयान, भारत को लेकर कह दी ये बात
Sourabh Bhatnagar | Nov 22, 2024, 08:58 IST
THESOOTR
अमेरिका में गौतम अडानी पर अपनी कंपनी को सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में White House का बयान सामने आया है।
भारतीय अरबपति गौतम अडानी ( Gautam Adani ) को अमेरिका से झटका लगा है। अमेरिका में उन पर अपनी कंपनी को सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, अडानी ग्रुप पर सोलर और ग्रीन एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट लेने के लिए हजारों करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। ये पूरा मामला अडानी ग्रीन एनर्जी और एक अन्य फर्म एज्योर पावर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इन प्रोजेक्ट्स से अडानी समूह को अगले 20 वर्षों में करीब 2 अरब डॉलर का मुनाफा होने की उम्मीद थी। अब इस मामले में White House का बयान सामने आया है।
क्यों विवाद में है Gautam Adani और उनका प्रोजेक्ट, जानें पूरा मामला
प्रेस सचिव ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के संबंध उनके लोगों और द्विपक्षीय सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, हमने अन्य मामलों में भी समाधान की दिशा में काम किया है, और इस मुद्दे पर भी ऐसा ही होगा। इस मामले पर अंतिम बयान SEC और DoJ ही देंगे। आपको बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सख्ती से जांचा जाएगा।
क्यों विवाद में है Gautam Adani और उनका प्रोजेक्ट, जानें पूरा मामला
व्हाइट हाउस का बयान
Tune in for a briefing with Press Secretary Karine Jean-Pierre. https://t.co/mHVRs7Qa4y
— The White House (@WhiteHouse) November 21, 2024
White House की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका इन आरोपों से पूरी तरह अवगत है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और न्याय विभाग (DoJ) इस पर अधिक जानकारी दे सकते हैं। जीन-पियरे ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत नींव पर टिके हैं और इस मुद्दे से दोनों देशों के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर
अमेरिका में अडानी पर लगे आरोपों की लिस्ट...
-
अमेरिका के निवेशकों से धोखाधड़ी
-
सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट के लिए रिश्वत
-
भारतीय अफसरों को रिश्वत ऑफर की
-
करीब 2110 करोड़ रुपये रिश्वत ऑफर
-
निवेशकों, बैंकों को अंधेरे में रखा
-
निवेशकों से 3 बिलियन डॉलर जुटाए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari