कौन है देश का सबसे पैसे वाला CM? कितनी है मोहन यादव की नेटवर्थ ?
Vikram Jain | Dec 06, 2024, 16:41 IST
ADR report regarding the total networth countryof all the Chief Ministers in the
लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि भारत में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में अमीर सीएम के नाम सामने आए हैं। चलिए जानते हैं देश का सबसे पैसे वाला मुख्यमंत्री कौन?
देश का सबसे अमीर और सबसे ज्यादा संपत्ति वाला मुख्यमंत्री कौन है? इस तरह के सवाल आम जनता के मन में अक्सर उत्सुकता बढ़ाते हैं। देश में बैक-टू-बैक हो रहे विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2024 के बाद इस तरह के सवाल फिर चर्चाओं में आ गए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की रिपोर्ट में इसके जवाब मिलते हैं। चलिए जानतें देश का सबसे पैसे वाला मुख्यमंत्री कौन है।
महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। अब देंवेद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों के अनुसार मुताबिक देवेंद्र फडणवीस की टोटल नेटवर्थ (total net worth) 13.27 करोड़ रुपए है। जो उपमुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे की संपत्ति नेटवर्थ से भी कम है। डिप्टी सीएम शिंदे की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपए बताई गई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नेटवर्थ 13.27 करोड़ रुपए है। जबकि उनके ऊपर 62 लाख रुपए की देनदारी है। साल 2023-24 में फडणवीस की कुल इनकम 79.3 लाख रुपए थी, जबकि 2022-23 में उनकी इनकम 92.48 करोड़ रुपए थी। फडणवीस के पास करीब 450 ग्राम गोल्ड है। बड़ी बात यह की उनके पास कार नहीं है। उनकी पत्नी के पास फोर व्हीलर है। फडणवीस के पास एक घर 3 करोड़ का और दूसरा घर 47 लाख का है।
रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री नहीं हैं। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में टॉप पर पेमा खांडू का नाम है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में पेमा खांडू की संपत्ति 277 करोड़ रुपए है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में पेमा खांडू के पास 163 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति थी।
सबसे कम आय वाले मुख्यमंत्री की बात करे तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम इनकम वाली सीएम हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15.38 लाख रुपए की संपत्ति है। उन्होंने ये संपत्ति खुद से कमाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पास 9 ग्राम जेवर हैं। उनके पास Immovable Assets के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। ममता बनर्जी ने कई किताबों का लेखन किया हैं, इसकी रॉयल्टी से होने वाली आय वह अपना खर्च चलाती हैं। ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद से उन्होंने न तो वेतन का दावा किया है और न ही संसद से मिलने वाली पेंशन का लाभ उठाया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल का एक साल कुछ ही दिन में पूरा होने जा रहा है। दिसंबर 2023 में बीजेपी नेतृत्व ने सभी चौंकाते हुए उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित किया था। मोहन यादव की कुल संपत्ति की बात करें, तो उनकी संपत्ति 42 करोड़ रुपए है। मोहन यादव ने खेती और बिजनेस से संपत्ति बनाई है।
बड़े पैसे वाले हैं
2023 में दिए चुनाव आयोग को हलफनामे में अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 1.41 लाख रुपए कैश थे। जबकि उनकी पत्नी के पास 3 लाख 38 रुपए का कैश था। बैंकों में जमा पैसे की बात करें, तो अलग-अलग बैंकों में सीएम और उनकी पत्नी के खाते में 28,68,044.97 रुपए जमा थे। उन्होंने हलफनामे में जानकारी दी है कि पत्नी के साथ मिलकर उन्होंने विभिन्न कंपनियों के शेयर, डिबेंचर और बांड्स में 6,42,71,317 रुपए का निवेश किया हुआ है। उनके पास 32.1 करोड़ की अचल और 9.9 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के पास 8.5 करोड़ रुपए की लायबिलिटीज भी हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को राज्य के अमीर नेताओं में शामिल किया जाता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा संपत्ति का घोषित करने वाले एमपी के शीर्ष-3 मंत्रियों में भूपेंद्र सिंह पहले स्थान पर और डॉ. मोहन यादव दूसरे स्थान पर थे। उस समय मोहन यादव की कुल संपत्ति 31 करोड़ रुपए थी।
2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत हासिल की थी। बीजेपी ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बनाया था। चार बार सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले विष्णुदेव साय की टोटल नेटवर्थ भी करोड़ों में हैं। विष्णुदेव साय के पास 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का विवरण दिया था। हलफनामे के अनुसार, विष्णुदेव साय और उनके परिवार की कुल संपत्ति 3,80,81,550 रुपए है। इसमें उनकी देनदारी 65,81,921 रुपए है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 3.5 लाख रुपये की नकद राशि है, जबकि उनकी पत्नी के पास 2.25 लाख रुपए का कैश है। परिवार की कुल कैश की बात करें तो यह 8.5 लाख रुपए है। बैंक जमा की स्थिति की बात करें, तो विष्णुदेव साय के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 1 लाख रुपए, सीजी राज्य ग्रामीण बैंक में 82 हजार रुपए, एसबीआई खाते में 15,99,418 रुपए हैं। उनकी पत्नी के राज्य ग्रामीण बैंक खाते में 10.9 लाख रुपए जमा हैं।
ADR की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने शेयर, बॉन्ड्स, पोस्टल सेविंग में किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया है, हालांकि, उन्होंने एक एलआईसी पॉलिसी निवेश जरूर किया है। जेवरात की बात करें तो उनके पास 450 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, 5 रत्ती की डायमंड रिंग है। इन सबकी वैल्यू 30 लाख रुपए होती है। उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी है।
अचल संपत्ति के बारे में तो उनके पास उनके पास 58,43,700 रुपए मूल्य की खेती योग्य जमीन है। उनके पास 27,21,000 रुपए की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। जशपुर में उनके नाम पर एक 20 लाख की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। उनके पास दो रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स हैं। इतनी संपत्ति के अलावा सीएम विष्णुदेव के नाम पर लोन भी चल रहे हैं। एसबीआई से 7 लाख रुपए का एग्रीकल्चर लोन है। इसके अतिरिक्त 49 लाख रुपए का होम लोन भी चल रहा है।
देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन?
चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नेटवर्थ 13.27 करोड़ रुपए है। जबकि उनके ऊपर 62 लाख रुपए की देनदारी है। साल 2023-24 में फडणवीस की कुल इनकम 79.3 लाख रुपए थी, जबकि 2022-23 में उनकी इनकम 92.48 करोड़ रुपए थी। फडणवीस के पास करीब 450 ग्राम गोल्ड है। बड़ी बात यह की उनके पास कार नहीं है। उनकी पत्नी के पास फोर व्हीलर है। फडणवीस के पास एक घर 3 करोड़ का और दूसरा घर 47 लाख का है।
पेमा खांडू देश के सबसे अमीर सीएम
सबसे कम आय वाले मुख्यमंत्री
CM मोहन यादव के पास कितनी दौलत
बड़े पैसे वाले हैं सीएम मोहन यादव
अमीर नेताओं में है मोहन यादव की गिनती
छत्तीसगढ़ के सीएम साय के पास कुल संपत्ति
कैश से लेकर बैंक डिपॉजिट
LIC में किया निवेश, 30 लाख की सोना चांदी
इतनी जमीन और घर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari