भारतीय टीम के ड्रेसिंग रुम में पहुंचे पीएम मोदी, शमी को गले से लगाया, ऑस्ट्रेलिया टीम को दी बधाई

The Sootr | Nov 20, 2023, 24:00 IST
Share
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रुम में पहुंचे पीएम मोदी, शमी को गले से लगाया, ऑस्ट्रेलिया टीम को दी बधाई
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रुम में पहुंचे पीएम मोदी, शमी को गले से लगाया, ऑस्ट्रेलिया टीम को दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर टीम इंडिया को विश्व कप के अपने शानदार अभियान का दुखद अंत देखना पड़ा

NEW DELHI. विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मुकाबले की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उसके बाद शमी और जडेजा ने पीएम से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए पहुंचे पीएम

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ हारकर टीम इंडिया को अपने शानदार अभियान का दुखद अंत देखना पड़ा। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना कोई मुकाबला गवाए विश्व कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद रोहित विराट समेत टीम के सभी खिलाड़ी मायूस नजर आ रहे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर दी जानकारी

रवींद्र जडेजा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट साझा तकरते हुए लिखा कि "हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन कल हमारा अंत छोटा रह गया। हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल ड्रेसिंग रूम में जाना ही बेहद प्रेरणादायक था।"

ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद भारतीय टीम की हौसला अफजाई की तो वहीं विजेता टीम को खिताब जीतने पर बधाई भी दी। मोदी ने भारत की हार के बाद टीम की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि देश उनके साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • World Cup 2023
  • PM Modi hugged Shami
  • lost in the final
  • PM met Jadeja
  • विश्व कप 2023
  • पीएम मोदी ने शमी को गले से लगाया
  • फाइनल में हार जडेजा से मिले पीएम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा