फेरों के बाद दूल्हे ने किया फॉर्च्यूनर की डिमांड, जानें फिर क्या हुआ

फेरे होने के बाद दूल्हे ने धमकी दी कि यदि बिना दुल्हन को विदा कर दिया तो वह अपने घर पर सात दिन में उसे मार देगा। इससे घबराकर बाद में दुल्हन ने खुद ही विदाई से इनकार कर दिया।

author-image
Pooja Kumari
New Update
groom demand
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

REWARI. शादी के सात फेरे हो जाने के बाद पति दुल्हन को साथ ले जाने से अगर मना कर दे और ये कि कि अगर ले गया तो 7 दिन में मार देगा, तो दुल्हन और उसके परिवार पर क्या बीतेगी। ये कोई कहानी नहीं बल्कि ये हकीकत में हुआ है। जोकि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव लाला से नारनौल के गांव निजामपुर गई बारात को तब बिना दुल्हन के लौटना पड़ा, जब दूल्हे ने कथित रूप से विदाई के समय दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर डाली। ये सब तब हुआ, जब सात फेरे हो चुके थे और विदाई की तैयारी हो रही थी। 

यह खबर भी पढ़ें - ज्ञानवापी के व्‍यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी, इलाहाबाद HC का फैसला

दुल्हन ने दुल्हे के साथ जाने से किया इनकार 

बता दें कि फेरे होने के बाद दूल्हे ने धमकी दी कि यदि बिना दुल्हन को विदा कर दिया तो वह अपने घर पर सात दिन में उसे मार देगा। इससे घबराकर बाद में दुल्हन ने खुद ही विदाई से इनकार कर दिया। रविवार को 11 गांवों की हुई पंचायत में लड़की पक्ष को 65 लाख रुपए देने व जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपए गौशाला में देने का फैसला हुआ।

यह खबर भी पढ़ें - बदलेगा किताबों में अकबर का चैप्टर, राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान नहीं, आक्रांता और बलात्कारी था

दुल्हे ने दी दुल्हन को जान से मारने की धमकी 

जानकारी के मुताबिक गांव लाला के प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की शादी नारनौल के गांव निजामपुर की लड़की सुषमा से तय हुई थी। शनिवार को बारात निजामपुर गई थी। राजी-खुशी के माहौल में रात को दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हो गए थे। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब खाना-खाते समय दूल्हे ने लड़की पक्ष से फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर दी। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे ने कहा कि यदि फॉर्च्यूनर नहीं दी तो वह घर पर सात दिनों में उसे मार देगा।

दहेज मांगने की सूचना मिलते पहुंची पुलिस

दूल्हा बोला, गुस्से में कहा : इस बारे में जब लड़की पक्ष ने दूल्हे से बात की तो उसने कहा कि उसने जो भी कहा, गुस्से में कह दिया। उसने केवल इतना कहा था कि यदि उसके पिता को कुछ हो जाए तो क्या वह उनकी सेवा और घर में बंधे पशुओं का कार्य करेगी। लड़की ने जब इनकार कर दिया तो उसने आवेश में आकर ऐसा बोल दिया था। इधर, दुल्हन ने कहा कि खाना खाते समय मणि ने उससे पूछा उसने कितनी पढ़ाई की है। उसने कहा कि वह तो इंग्लिश मीडियम से पढ़ा और वह उससे कम पढ़ी-लिखी है। वह ये शादी नहीं करेगा। पिता बोले, दहेज नहीं मांगा, सेना से रिटायर होने के बाद हरियाणा पुलिस में कार्यरत दूल्हे के पिता प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। लड़के ने गुस्से में कुछ बोल दिया होगा। वे लड़की को ले जाने के लिए तैयार हैं। लड़की के चाचा कमल भास्कर ने कहा कि बड़े ही चाव के साथ शादी संपन्न हुई थी। हमारे परिवार ने इस विवाह में 15 लाख 51 हजार रुपए नकद और 11 तोला सोने के आभूषण दिए। शादी पर कुल 60 लाख रुपए का खर्चा आया है। दहेज मांगने की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

यह खबर भी पढ़ें - 5 महीने बाद ओलंपिक, पहलवान कन्फ्यूज, कुश्ती की दो अथॉरिटी, कौन भेजेगा ओलिंपिक तय नहीं

लड़की पक्ष के शादी में खर्च हुए 65 लाख देगा दूल्हा पक्ष 

रविवार को गांव लाला की पंचायत निजामपुर पहुंची। वहां भी 11 गांवों की पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए गए। आखिर में फैसला हुआ कि शादी में खर्च हुई 65 लाख रुपए की राशि दूल्हा पक्ष लड़की पक्ष को अदा करेगा। साथ ही जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपए गौशाला को दान दिए जाएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें - शाह ने दिलाया 370 का संकल्प, न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश

 

हरियाणा REWARI