अगहन माह हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना, जानें प्रमुख त्योहार

Sandeep Kumar | Nov 17, 2024, 23:23 IST
Share
Aghan month
Aghan month

हिंदू कैलेंडर के अनुसार का नौवां महीना अगहन महीना कहलाता है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इसी पवित्र माह में देवी पार्वती-भगवान शिव और राम-सीता का विवाह अगहन मास में ही हुआ था।

अगहन महीना (Aghan month ) को सनातन धर्म का दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और इनके अवतार Sri Krishna की पूजा-अर्चना होती है। यह समय भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna ) का प्रिय महीना कहा जाता है। अगहन महीने को मार्गशीर्ष महीना (Margashirsha month ) भी कहा जाता है। इतना ही नहीं, भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान भी इसी महीने में दिया था। वृंदावन के बांके बिहारी भी इसी महीने में प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि Kashyap Rishi ने मार्गशीर्ष महीने में ही कश्मीर को बसाया था।

अगहन महीना है कितना लाभकारी

इस महीने में कई मंगलकार्य होते हैं। कहते है इसी महीने चन्द्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति भी होती है। भजन-कीर्तन करने का फल अमोघ होता है। श्रीकृष्ण की उपासना और पवित्र नदियों में स्नान विशेष शुभ होता है। संतान के लिए वरदान बहुत सरलता से मिलता है।

अगहन को मार्गशीर्ष भी कहते है

Aghan month को Maargasheersh भी कहते हैं। दरअसल इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है। इसी कारण इसे मार्गशीर्ष महीना (Maargasheersh Month ) भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna ) की पूजा- अर्चना करने के अलावा चंद्रमा दोष से छुटकारा पाने के लिए विशेष पूजा की जा सकती है। इसी महीने में तीर्थ स्थान में जाकर स्नान करने से भी बहुत शुभ फल मिलते हैं। इस माह में हर दिन कृं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना बड़ा शुभ माना जाता है।

मार्गशीर्ष माह में आने वाले व्रत-त्योहार

18 नवंबर 2024 (सोमवार)- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
21 नवंबर 2024 (गुरुवार)- गुरु पुष्य योग
26 नवंबर 2024 (मंगलवार)- उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 नवंबर 2024 (शुक्रवार)- मासिक शिवरात्रि
1 दिसंबर 2024 (रविवार)- मार्गशीर्ष अमावस्या
5 दिसंबर 2024 (गुरुवार)- विनायक चतुर्थी
6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)- विवाह पंचमी
11 दिसंबर 2024 (बुधवार)- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल), अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर 2024 (शनिवार)- दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024 (रविवार)- धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती

इस महीने इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इस महीने तेल मालिश बहुत उत्तम होती है। इस महीने से स्निग्ध चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। मोटे वस्त्रों का उपयोग आरम्भ कर देना चाहिए। संध्याकाल की उपासना अवश्य करनी चाहिए। नित्य गीता का पाठ करना उत्तम होता है। जहां तक संभव हो भगवान कृष्ण की उपासना करें। किसी पवित्र नदी में स्नान का अवसर मिले तो अवश्य करें।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भगवान विष्णु
  • भगवान श्रीकृष्ण
  • देश दुनिया न्यूज
  • अगहन महीना
  • मार्गशीर्ष महीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा