अग्निवीर योजना में जल्द बड़े बदलाव की तैयारी, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने किया खुलासा
Rohit Sahu | Mar 09, 2025, 10:16 IST
agniveer yojana
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) ने अग्निवीर योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा की अग्निवीरों की सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने के प्रयास जारी हैं।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ( General Upendra Dwivedi ) ने अग्निवीर योजना में कुछ जरूरी बदलाव के संकेत दिए हैं। अग्निवीर योजना की सफलता और उसमें हो रहे सुधारों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फीडबैक के अनुसार यह योजना एक मजबूत मॉडल बन रही है। अब इसमें कुछ सुधार किए जाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे अग्निवीरों की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।
अग्निवीर योजना सेना के लिए एक बेहतरीन पहल है। अग्निवीर तीन से चार साल में सेना की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं। सेना प्रमुख ने यह भी बताया कि योजना को और प्रभावी बनाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। जिससे सेना और अग्निवीर दोनों को फायदा होगा।
![agniveer yojana changes]()
जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जब अग्निवीर योजना भर्ती (Agniveer Bharti) में उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 करने और 50% अग्निवीरों को स्थायी बनाए रखने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह अभी विचाराधीन है। दिसंबर 2026 तक योजना का पूरा आकलन होगा, उसके बाद ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Navy Recruitment 2025 : भारतीय नौसेना में नौकरी, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई
Creative Destruction की अवधारणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो सैनिक 10-20 साल से एक ही काम कर रहे हैं, उनके लिए नई स्किल्स सीखना मुश्किल होता है। वहीं, अग्निवीर कम समय में नई तकनीकों को अपनाने में ज्यादा सक्षम होते हैं। इसीलिए यह योजना भारतीय सेना के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
सेना प्रमुख ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में यह सारी बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने चीन पर बोलते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में 2020 की झड़प के बाद हालात अब सामान्य हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि दोनों देशों की सेनाएं जब भी जरूरत पड़ती है, बातचीत के जरिए समाधान निकालती हैं। इससे सीमा पर शांति और स्थिरता बनी हुई है।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आतंकवाद रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस वजह से भारतीय सेना को सतर्क रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले आतंकवाद का खतरा था, लेकिन अब टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। सेना ने कई सफल अभियानों के जरिए आतंकियों का सफाया किया।
2026 तक होगा योजना का आकलन
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस योजना को लेकर अलग-अलग राय हो सकती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मिल रहे फीडबैक से यह स्पष्ट है कि यह सफल हो रही है। उम्र सीमा बढ़ाने और स्थायी भर्ती के सवालों पर उन्होंने कहा कि योजना का आकलन 2026 तक किया जाएगा, तब कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
अग्निवीरों की क्षमताओं पर जोर
agniveer yojana changes
अब आगे क्या प्लानिंग
यह भी पढ़ें: Navy Recruitment 2025 : भारतीय नौसेना में नौकरी, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई
अग्निवीर योजना की खास बातें
- योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को कुल 4 साल की सेवा देनी होती है। जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग शामिल है।
- योजना के तहत तीनों सेनाओं सेना, नौसेना, वायुसेना में भर्ती के अवसर होते हैं।
- 25% को स्थायी नियुक्ति मिलती है और 75% को 4 साल बाद रिटायरमेंट मिलता है।
- ₹48 लाख बीमा नॉन कंट्रीब्यूटरी जीवन बीमा कवर मिलता है।
टेक्नोलॉजी को साथ लेकर चलेंगे अग्निवीर
भारत-चीन सीमा पर हालात सामान्य
पाकिस्तान पर सेना प्रमुख का सख्त रुख
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava