अहमदाबाद प्लेन क्रैश में आई थी यह आखिरी आवाज, किसने बंद कर दिया फ्यूल, जांच रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा

Sanjay Dhiman | Published:
Share
ahmadabad plane crush report00
Photograph: (the sootr)

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का कारण फ्लाइट एआई171 के दोनों इंजन बंद होने के कारण दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जांच में पायलटों की अंतिम क्षणों की बातचीत से इस बात का पता चला है।

12 जून, 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। विमान एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया था। अब इस हादसे को लेकर AAIB की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में हादसे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं।

क्या थी अहमदाबाद प्लेन हादसे की वजह?

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा 15 पेज की रिपोर्ट 12 जुलाई को सार्वजनिक की गई। रिपोर्ट में इस हादसे के कारणों का जिक्र है। दरअसल फ्लाइट के टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे।

क्या हुआ था प्लेन में?

रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। ईंधन कटऑफ स्विच का एक-एक करके एक्टिव हो जाना इसका कारण था। इंजन को ईंधन (फ्यूल) नहीं मिल पा रहा था, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए थे।

गुजरात विमान हादसे पर जांच रिपोर्ट का मूल निष्कर्ष

हवाई जहाज टेक ऑफ के बाद 180 knots IAS की रफ़्तार पहुंचा ही था कि उसके तुरंत बाद इंजन 1 और इंजन 2 को फ़्यूल सप्लाई होने वाले स्विच को महज 01 सेकेंड के अंतर पर RUN से CUT OFF पर कर दिया गया। इसके बाद इंजन नाब को फ़्यूल सप्लाई रुक गया और विमान नीचे आने लगा। कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को ये पूछते सुना गया है कि उसने फ़्यूल स्विच बंद क्यों किया तो दूसरे पायलट का जवाब रिकॉर्डेड है उसने ऐसा नहीं किया।

ये भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त, इस बार मिलेंगे इतने रुपए

गड्ढे वाली सड़कों पर अब बनेगी फोरलेन... 63.13 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

पायलटों के बीच अंतिम बातचीत

कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में एक पायलट ने दूसरे से पूछा था, क्या तुमने इंजन बंद किया है? इसके जवाब में दूसरे पायलट ने कहा मैंने नहीं किया। इस बातचीत से साफ होता है कि प्लेन में बड़ी तकनीकि दिक्कत हुई थी।

इंजन दोबारा चालू करने की कोशिश की गई थी?

पायलटों ने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की थी, लेकिन इंजन 2 स्टार्ट नहीं हो पाया। विमान महज 32 सेकेंड के लिए हवा में था और इसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

क्या फ्यूल में कोई समस्या थी?

फ्यूल की जांच में कोई समस्या नहीं पाई गई। इसके अलावा, ब्लैक बॉक्स से यह भी पता चला कि टेकऑफ के समय थ्रस्ट लीवर पूरी तरह से सक्रिय था, जो यह दर्शाता है कि इंजन को पूरी ताकत मिल रही थी।

क्या मौसम की वजह से हुई थी दिक्कत?

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि मौसम बिल्कुल सामान्य था और बर्ड हिटिंग जैसी कोई समस्या नहीं थी। पायलट मेडिकल तौर पर पूरी तरह से फिट थे और उनके पास पर्याप्त उड़ान अनुभव था।

ये भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी, 13 हजार पदों पर होगी प्राथमिक शिक्षक भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Weather Update : एक्टिव हुआ ये सिस्टम... भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

इंजन बंद होते ही खुल गया था रैम एयर टर्बाइन (RAT)

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि विमान के इंजन बंद होते ही रैम एयर टर्बाइन (RAT) खुल गया। यह एक छोटी प्रोपेलर जैसी डिवाइस है, जो हवा के दबाव से बिजली और हाइड्रॉलिक पावर उत्पन्न करती है। यह प्लने के नेविगेशन और नियंत्रण प्रणालियों को हर हाल में चालू रखने में मदद करती है, विशेषकर तब जब विमान का मुख्य पावर और हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल हो जाए।

आसान तरीके से समझिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट

दोनों इंजन बंद हो गए थे
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन बंद हो गए थे।

फ्यूल में कोई समस्या नहीं थी
जांच के दौरान यह पाया गया कि विमान में ईंधन की कोई कमी या गड़बड़ी नहीं थी। थ्रस्ट लीवर टूट गए थे, लेकिन टेकऑफ के दौरान इंजन पूरी ताकत से चल रहे थे।

रैम एयर टर्बाइन (RAT) की एक्टिवेशन
जैसे ही इंजन बंद हुए, विमान में रैम एयर टर्बाइन (RAT) खुल गई, जो विमान को न्यूनतम बिजली और हाइड्रॉलिक पावर देने में मदद करती है।

पायलट पूरी तरह फिट थे
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दोनों पायलट पूरी तरह से मेडिकल फिट थे। पायलट के पास 15,000 घंटे और सह-पायलट के पास 3,400 घंटे का उड़ान अनुभव था।

बोइंग और एअर इंडिया का सहयोग
बोइंग ने जांच एजेंसियों से सहयोग करने की बात की है और घटना के शिकार यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बोइंग ने कहा हम एअर इंडिया का कर रहे सहयोग

बोइंग ने इस रिपोर्ट के बाद अपना बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि वे जांच एजेंसियों और एअर इंडिया (AIR INDIA) के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उनका ध्यान पीड़ित परिवारों के साथ है और वे जांच प्रक्रिया में पूरी मदद करेंगे।

पायलट ने क्यों किया मेडे कॉल?

फ्लाइट AI 171 के पायलट ने विमान के टेकऑफ के कुछ ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल भेजा था। हालांकि इसके बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर की ऊंचाई पर मिला था। विमान से ब्लैक बॉक्स मिला है।

कटऑफ पर था फ्यूल स्विच

ड्रीमलाइनर विमान के इंजन में रन और कटऑफ नामक दो पोजिशन होते हैं। अगर हवा में रहते हुए कटऑफ पर स्विच चला जाता है, तो इंजन को ईंधन मिलना बंद हो जाता है, जिससे विमान की शक्ति खत्म हो जाती है और इससे कई कॉकपिट सिस्टम भी फेल हो सकते हैं। अहमदाबाद विमान हादसे में भी फ्यूल स्वीच कट ऑफ पर चला गया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • AIR INDIA
  • एयर इंडिया
  • पायलट
  • लंदन
  • अहमदाबाद
  • फ्लाइट
  • प्लेन क्रैश
  • ब्लैक बॉक्स मिला
  • अहमदाबाद प्लेन क्रैश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर