ऑनलाइन शॉपिंग का बदल गया फंडा, अब गूगल पर सर्च नहीं, AI से पूछकर सामान खरीद रहे लोग, सर्वे में खुलासा

Kaushiki | Published:
Share
ऑनलाइन शॉपिंग में AI का दबदबा, सर्च इंजन से 3.2 गुना ज्यादा असर<br>
ऑनलाइन शॉपिंग में AI का दबदबा, सर्च इंजन से 3.2 गुना ज्यादा असर

AI Shopping: अब ऑनलाइन खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग कोई सामान खरीदने से पहले गूगल जैसे सर्च इंजन पर उसकी जानकारी खोजते थे। फिर अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर कीमत, फीचर्स और ग्राहकों के रिव्यू देखते थे। लेकिन अब लोग इन कामों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद लेने लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, खरीदारी के फैसलों पर AI टूल्स का असर पारंपरिक सर्च इंजन के मुकाबले काफी ज्यादा हो रहा है। AI की मदद से खरीदारी करने वाले करीब 29 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनकी हाल की खरीदारी के फैसले पर सबसे ज्यादा असर AI टूल्स का रहा।

दुनियाभर के AI यूजर्स में ट्रेडिशनल सर्च इंजन के मुकाबले AI को ज्यादा इम्प्रेससिव मानने की संभावना 3.2 गुना है। वहीं, दोस्तों और परिवार की सलाह के मुकाबले यह संभावना 2.6 गुना अधिक है।

21 हजार लोगों के सर्वे में सामने आई बड़ी बात

McKinsey ने जून 2026 में दुनिया के 11 बाजारों में करीब 21 हजार कंस्यूमर्स का सर्वे किया था। इस सर्वे में यह समझने की कोशिश की गई कि लोग ऑनलाइन खरीदारी के दौरान AI का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं।

सर्वे में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों में खरीदारी से जुड़ी जानकारी लेने के लिए अलग से उपलब्ध AI चैट या सर्च टूल का इस्तेमाल किया। वहीं, 27 प्रतिशत लोगों ने खरीदारी के दौरान रिटेल कंपनियों के अपने AI असिस्टेंट की मदद ली।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि AI अब केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। लोग इसका इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खोजने और अलग-अलग प्रोडक्ट की तुलना करने के लिए भी कर रहे हैं।

खरीदारी के फैसले पर AI का 3.2 गुना ज्यादा असर

रिपोर्ट में सामने आया है कि AI टूल्स खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करने में इम्पोर्टेन्ट रोल निभा रहे हैं। AI इस्तेमाल करने वाले लोगों में ट्रेडिशनल सर्च इंजन की तुलना में AI को ज्यादा असरदार मानने की संभावना 3.2 गुना है।

इसी तरह दोस्तों और परिवार की सलाह के मुकाबले AI को ज्यादा प्रभावशाली मानने की संभावना 2.6 गुना है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोग सर्च इंजन या परिवार की सलाह छोड़ चुके हैं। आंकड़े केवल यह बताते हैं कि AI यूजर्स की खरीदारी में इन टूल्स का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

एलन मस्क किसे करते हैं फॉलो? भारतीय इंजीनियर ऋषभ यादव की चर्चा, ब्रेन ड्रेन पर छिड़ी बहस | Who does Elon Musk follow? Discussion on Indian engineer Rishabh Yadav, debate on brain drain
एलन मस्क की फॉलोइंग में भारतीय नाम: जानें कौन हैं ऋषभ यादव? जिनकी सोशल मडिया पर जमकर में हो रही चर्चा
26 Oct 2026 ,
By Manya Jain
दुनिया के मशहूर कारोबारी एलन मस्क एक भारतीय मूल के इंजीनियर को एक्स पर फॉलो करते हैं। इस इंजीनियर का नाम ऋषभ यादव है। ऋषभ स्पेसएक्स की एक एआई कंपनी में काम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने उन्हें भारत छोड़कर विदेश जाने वाली प्रतिभाओं का उदाहरण बताया।
दुनिया के मशहूर कारोबारी एलन मस्क एक भारतीय मूल के इंजीनियर को एक्स पर फॉलो करते हैं। इस इंजीनियर का नाम ऋषभ यादव है। ऋषभ स्पेसएक्स की एक एआई कंपनी में काम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने उन्हें भारत छोड़कर विदेश जाने वाली प्रतिभाओं का उदाहरण बताया।

81% लोगों के लिए सामान चुनना हुआ आसान

ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सबसे बड़ी परेशानी कई विकल्पों में से सही प्रोडक्ट चुनने की होती है। अलग-अलग कंपनियों के सामान की कीमत और फीचर्स देखने में काफी समय लग सकता है। लेकिन AI की मदद से यह काम आसान हो रहा है।

सर्वे में शामिल 81% AI शॉपर्स ने माना कि AI टूल्स की मदद से उन्हें अलग-अलग विकल्पों में से अपनी जरूरत का सामान चुनने में आसानी हुई। वहीं, 80 प्रतिशत लोगों को यह बात पसंद आई कि AI की मदद से उन्हें कम स्क्रॉल और क्लिक करने पड़े। इसके अलावा 79 प्रतिशत लोगों ने बताया कि AI इस्तेमाल करने से उनके समय की काफी बचत हुई। यही वजह है कि ऑनलाइन खरीदारी में AI Shopping का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

सामान की कीमत और फीचर्स की तुलना में मिल रही मदद

ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहक अक्सर एक ही तरह के कई प्रोडक्ट देखते हैं। उन्हें यह पता करना होता है कि कौन-सा सामान उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर है। रिपोर्ट के मुताबिक, AI टूल्स प्रोडक्ट खोजने और उनकी तुलना करने के मामले में आगे हैं। इनकी मदद से ग्राहकों के लिए अलग-अलग विकल्पों को समझना आसान हो रहा है।

लोगों को हर जानकारी के लिए बार-बार अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम पड़ रही है। इस तरह Product Comparison के दौरान AI लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

पेमेंट के समय रिटेल कंपनियों के AI असिस्टेंट को बढ़त

हालांकि, खरीदारी के हर चरण में अलग AI टूल्स की रोल एक जैसी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामान खोजने और तुलना करने के मामले में अलग से उपलब्ध AI चैट और सर्च टूल्स आगे हैं। लेकिन जब ग्राहक खरीदारी पूरी करने या पेमेंट करने के फेज में पहुंचता है, तब रिटेल कंपनियों के अपने AI असिस्टेंट को थोड़ी बढ़त मिलती है।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रिटेल कंपनियों के पास सामान के उपलब्ध स्टॉक, पेमेंट और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी सीधे मौजूद होती है। इससे ग्राहक को यह जानने में मदद मिलती है कि सामान उपलब्ध है या नहीं और उसकी डिलीवरी कैसे होगी।

सीबीएसई का नया AI कोर्स: कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI की पढ़ाई शुरू, 2026-27 से लागू | CBSE's New AI Course: Computational Thinking and AI Education Starts from Class 3 to 8, Implemented from 2026-27
CBSE AI Course: कक्षा 3 से 8 में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई की पढ़ाई, 9वीं से 12वीं को मॉड्यूल, शिक्षकों की भी होगी ट्रेनिंग
28 Oct 2026 ,
By Kaushiki
सीबीएसई ने इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई का नया सिलेबस लागू किया है। कक्षा 9 से 12 के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल भी तैयार है, जिसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी जोधपुर और एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने बनाया है। इस मॉड्यूल की अलग परीक्षा नहीं होगी। स्कूलों में एआई की पढ़ाई क्यूरियस नोटबुक और ट्रेनिंग पर टिकी है।
सीबीएसई ने इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई का नया सिलेबस लागू किया है। कक्षा 9 से 12 के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल भी तैयार है, जिसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी जोधपुर और एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने बनाया है। इस मॉड्यूल की अलग परीक्षा नहीं होगी। स्कूलों में एआई की पढ़ाई क्यूरियस नोटबुक और ट्रेनिंग पर टिकी है।

14 प्रतिशत AI यूजर्स पूरी कर चुके हैं खरीदारी

सर्वे में यह भी सामने आया है कि दुनिया भर में 14 प्रतिशत AI यूजर्स AI की मदद से खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यह संख्या कुल आबादी के करीब 9 प्रतिशत के बराबर बताई गई है। इसके अलावा 21 से 30 प्रतिशत तक लोग AI की मदद से खरीदारी पूरी करने के लिए तैयार हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में AI केवल सामान के बारे में जानकारी देने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि खरीदारी पूरी करने की प्रक्रिया में भी इसकी भूमिका बढ़ सकती है।

ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती

AI के बढ़ते इस्तेमाल से रिटेल कंपनियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो रही है। McKinsey का कहना है कि कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की जानकारी, कीमत, स्टॉक और डिलीवरी से जुड़े डेटा को बेहतर बनाना होगा।

यदि किसी कंपनी के सामान की जानकारी AI टूल्स तक सही तरीके से नहीं पहुंचती है, तो ग्राहकों को उस कंपनी के प्रोडक्ट खोजने में परेशानी हो सकती है। इसका असर कंपनियों की ऑनलाइन बिक्री पर भी पड़ सकता है। इसलिए आने वाले समय में Retail AI Assistant और प्रोडक्ट से जुड़ी सही जानकारी ऑनलाइन कारोबार के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।

क्या बदल जाएगा ऑनलाइन खरीदारी का तरीका

McKinsey की रिपोर्ट से साफ सिग्नल मिलता है कि खरीदारी में AI की रोल बढ़ रही है। ग्राहक अब केवल सर्च इंजन पर जानकारी खोजने तक सीमित नहीं हैं। वे AI की मदद से सामान चुनने, कीमत की तुलना करने और खरीदारी का फैसला लेने लगे हैं।

हालांकि, ट्रेडिशनल सर्च इंजन और रिटेल वेबसाइट की रोल अभी भी जरूरी है। खासतौर पर पेमेंट, स्टॉक और डिलीवरी के मामले में रिटेल कंपनियों के अपने सिस्टम को फायदा मिल रहा है।

तो कुल मिलाकर, ऑनलाइन खरीदारी में AI एक नए मददगार के रूप में सामने आया है। इससे ग्राहकों का समय बच रहा है और प्रोडक्ट चुनना आसान हो रहा है। वहीं, कंपनियों को भी बदलती टेक्नोलॉजी के हिसाब से अपनी ऑनलाइन जानकारी और सेवाओं को बेहतर बनाना होगा।

नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स: AI, साइबर सिक्योरिटी से लेकर फिनटेक तक, जानें कौन सी स्किल आपको बनाएगी परफेक्ट | Skills Required for Jobs: From AI, Cybersecurity to Fintech, Know Which Skill Will Make You Perfect
नौकरी के लिए डिग्री ही काफी नहीं, स्किल्स सीखने होंगे; इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 में एम्प्लॉयबिलिटी बढ़ने का दावा
28 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं है। बदलती टेक्नोलॉजी के साथ नई स्किल्स सीखना भी जरूरी है। AI, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 में भी इन बदलावों पर ध्यान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में स्टूडेंट्स की ओवरऑल एम्प्लॉयबिलिटी 54.81% थी। 2026 में यह बढ़कर 56.35% हो गई।
नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं है। बदलती टेक्नोलॉजी के साथ नई स्किल्स सीखना भी जरूरी है। AI, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 में भी इन बदलावों पर ध्यान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में स्टूडेंट्स की ओवरऑल एम्प्लॉयबिलिटी 54.81% थी। 2026 में यह बढ़कर 56.35% हो गई।
FAQs:

  1. AI टूल्स खरीदारी के फैसलों को कैसे प्रभावित कर रहे हैं?
    AI टूल्स खरीदारी के फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जहां 29 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनके खरीदारी के निर्णय पर AI का सबसे अधिक प्रभाव रहा।
  2. क्या AI टूल्स से ऑनलाइन खरीदारी करना आसान हो गया है?
    हां, सर्वे में शामिल 81 प्रतिशत AI शॉपर्स ने कहा कि AI टूल्स की मदद से उन्हें विकल्पों में से सही सामान चुनने में आसानी हुई है।
  3. क्या AI की मदद से सामान खरीदने का रुझान बढ़ रहा है?
    हां, सर्वे में दिखाया गया है कि 14 प्रतिशत AI यूजर्स ने AI की मदद से खरीदारी पूरी की है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है।
Tags:
  • खरीदारी में AI का असर
  • AI से सामान चुनना
  • AI सर्च बनाम गूगल सर्च
  • McKinsey AI शॉपिंग सर्वे
  • AI shopping India 2026
  • McKinsey AI shopping
  • AI online shopping trends
  • AI product comparison shopping
  • ऑनलाइन शॉपिंग का नया तरीका
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज