ऋषभ यादव की लिंक्डइन प्रोफाइल
एलन मस्क की फॉलोइंग में भारतीय नाम: जानें कौन हैं ऋषभ यादव? जिनकी सोशल मडिया पर जमकर में हो रही चर्चा
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 26, 2026, 10:19 IST
एलन मस्क के एक्स पर भारतीय इंजीनियर ऋषभ यादव को फॉलो करने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
दुनिया के मशहूर कारोबारी एलन मस्क एक भारतीय मूल के इंजीनियर को एक्स पर फॉलो करते हैं। इस इंजीनियर का नाम ऋषभ यादव है। ऋषभ स्पेसएक्स की एक एआई कंपनी में काम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने उन्हें भारत छोड़कर विदेश जाने वाली प्रतिभाओं का उदाहरण बताया।
इसके बाद भारतीय युवाओं के विदेश जाने पर बहस शुरू हो गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर होनहार युवा भारत छोड़कर दूसरे देशों में क्यों जाते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दिनों ऋषभ यादव की चर्चा हो रही है। यह चर्चा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माधव की एक पोस्ट से शुरू हुई। माधव ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि एलन मस्क एक्स पर एक हजार 418 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें भारतीय मूल के इंजीनियर ऋषभ यादव का नाम भी शामिल है।
माधव को पहले से अंदाजा था कि ऋषभ भारतीय हो सकते हैं। हालांकि उनका एक्स अकाउंट अमेरिका से जुड़ा नजर आ रहा था। ऋषभ यादव भारतीय हैं कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक ऋषभ यादव भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। ऋषभ कई बड़ी टेक कंपनियों में काम कर चुके हैं। उन्हें एआई कंपनी कर्सर (Cursor) का फाउंडिंग इंजीनियर बताया गया है।
कर्सर एक AI Coding Tool है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को कोड लिखने और प्रोग्रामिंग के काम आसान बनाने में मदद करता है।
जानकारी के अनुसार ऋषभ इससे पहले एप्पल और सिस्को में भी काम कर चुके हैं। एप्पल में उन्होंने आईफोन के बैक टैप (Back Tap) फीचर पर काम किया था। इस फीचर से आईफोन के पिछले हिस्से पर टैप करके कई काम किए जा सकते हैं।
ऋषभ यादव का नाम एलन मस्क से भी जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने कर्सर को खरीदा था। यह सौदा करीब 60 अरब डॉलर यानी 5.70 लाख करोड़ रुपए में हुआ था। दावा है कि अगस्त 2026 में यह डील पूरी हुई थी।
इसके बाद ऋषभ यादव ने स्पेसएक्स की एआई कंपनी के साथ काम करना शुरू किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी वजह से एलन मस्क उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि कर्सर को खरीदने की डील और ऋषभ की मौजूदा भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ऋषभ यादव की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने विदेशों में भारतीय इंजीनियरों की कामयाबी की तारीफ की है। वहीं कुछ यूजर्स ने होनहार युवाओं के देश छोड़ने पर चिंता जताई है।
सत्यमेव जयते नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत का टैलेंट विदेश जा रहा है। दूसरी ओर अन्य यूजर की राय अलग थी। उनका कहना था कि भारतीय विदेशों में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां उन्हें बेहतर कमाई के मौके भी मिल रहे हैं। देखते ही देखते यह चर्चा ऋषभ यादव की सफलता से आगे बढ़ गई।
जब पढ़े-लिखे और हुनरमंद लोग नौकरी के लिए विदेश चले जाते हैं तो इसे ब्रेन ड्रेन कहते हैं। हिंदी में इसे प्रतिभा पलायन कहा जाता है। भारत के कई इंजीनियर और दूसरे पेशेवर विदेशों में काम कर रहे हैं। कुछ लोग पढ़ाई करने विदेश जाते हैं और फिर वहीं नौकरी करने लगते हैं।
इसकी एक बड़ी वजह बेहतर सैलरी और अच्छे करियर के मौके हो सकते हैं। हालांकि विदेश जाने के पीछे हर व्यक्ति की अपनी वजह होती है। अब इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
एलन मस्क किसे करते हैं फॉलो?
माधव को पहले से अंदाजा था कि ऋषभ भारतीय हो सकते हैं। हालांकि उनका एक्स अकाउंट अमेरिका से जुड़ा नजर आ रहा था। ऋषभ यादव भारतीय हैं कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
Elon Musk ने कुल 1418 लोगों को फॉलो किया हुआ है जब मैंने उनका फ़ॉलोइंग स्टेट्स चेक किया तो मैंने एक नाम देखा "ऋषभ यादव" , मुझे लगा ये इंडियन होगा लेकिन उसका अकाउंट usa में ही exist करता है।@grok ये Rishabh Yadav कौन है जिसे elon Musk ने फॉलो किया हुआ है। https://t.co/TS6eT8kp2G
— Madhav (@madhavsingh_dl) October 22, 2026
कौन हैं इंजीनियर ऋषभ यादव?
कर्सर एक AI Coding Tool है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को कोड लिखने और प्रोग्रामिंग के काम आसान बनाने में मदद करता है।
जानकारी के अनुसार ऋषभ इससे पहले एप्पल और सिस्को में भी काम कर चुके हैं। एप्पल में उन्होंने आईफोन के बैक टैप (Back Tap) फीचर पर काम किया था। इस फीचर से आईफोन के पिछले हिस्से पर टैप करके कई काम किए जा सकते हैं।
एलन मस्क से कैसे जुड़ा नाम?
इसके बाद ऋषभ यादव ने स्पेसएक्स की एआई कंपनी के साथ काम करना शुरू किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी वजह से एलन मस्क उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि कर्सर को खरीदने की डील और ऋषभ की मौजूदा भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यूजर्स में छिड़ी बहस
सत्यमेव जयते नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत का टैलेंट विदेश जा रहा है। दूसरी ओर अन्य यूजर की राय अलग थी। उनका कहना था कि भारतीय विदेशों में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां उन्हें बेहतर कमाई के मौके भी मिल रहे हैं। देखते ही देखते यह चर्चा ऋषभ यादव की सफलता से आगे बढ़ गई।
क्या होता है ब्रेन ड्रेन?
इसकी एक बड़ी वजह बेहतर सैलरी और अच्छे करियर के मौके हो सकते हैं। हालांकि विदेश जाने के पीछे हर व्यक्ति की अपनी वजह होती है। अब इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
FAQ
- ऋषभ यादव कौन हैं और उनकी चर्चा क्यों हो रही है?
ऋषभ यादव भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिनका नाम एलन मस्क की फॉलो लिस्ट में होने के दावे के बाद चर्चा में आया है। - एलन मस्क ऋषभ यादव को क्यों फॉलो करते हैं?
एलन मस्क के ऋषभ यादव को फॉलो करने की वास्तविक वजह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि उन्होंने उन्हें स्पेसएक्स द्वारा खरीदी गई कंपनी कर्सर के फाउंडिंग इंजीनियर के रूप में फॉलो किया। - ऋषभ यादव किन कंपनियों में काम कर चुके हैं?
ऋषभ यादव ने Apple और Cisco जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम किया है और उन्हें AI कंपनी कर्सर का फाउंडिंग इंजीनियर बताया गया है।
धार में भीषण सड़क हादसा, सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत-एक घायल
By Arohi Raj
Rajasthan Health Crisis: जयपुर, सीकर और श्रीगंगानगर के अस्पतालों में दूषित पानी, प्यूरीफायर तक खराब
By Jageshwar Prasad
जालोर में फर्जी डिग्रियों से डॉक्टर बनने का आरोप, 30 लाख देकर RMC रजिस्ट्रेशन कराने का दावा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के मुख्यमंत्री आज आबूरोड और बांसवाड़ा के दौरे पर, जानें पूरा कार्यक्रम
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Chhattisgarh Bus Accident : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, 10 घायल
By Umeshwari Baghel
सिंधिया-अंग्रे परिवार की 43 साल पुरानी कानूनी लड़ाई फिर चर्चा में, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
By Arohi Raj
Rajasthan Festival Season: 8 नवंबर को दिवाली, महीने की शुरुआत में वेतन-बोनस मिलने से बाजार में तेजी की उम्मीद
By Jageshwar Prasad