Air India Bomb Threat : एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Deeksha Nandini Mehra | Aug 22, 2024, 09:30 IST
Air India Bomb Threat
एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई है और यात्रियों को विमान से उतारा जा रहा है।
Air India Bomb Threat : मुंबई से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट (Airport) पर उतरी और उसे एक आइसोलेशन बे (Isolation bay) में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
एयरपोर्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा, पायलट ने बम की धमकी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि विमान में 135 यात्री सवार थे। जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी समाने नहीं आई है। फिलहाल जांच जारी है।
मीडिआ रिपोर्ट्स के मुताबिक AI 657 (BOM-TRV) 22 अगस्त को 7:30 बजे बम की धमकी की सूचना दी गई थी। इसके बाद टीआरवी हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 135 यात्री सवार हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि बम कि धमकी किसने दी और कैसे दी है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) ने बताया है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके सामान की जांच की जा रही है। अथॉरिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है।
बता दें कि फ्लाइट में बम की धमकी का यह पहला केस नहीं है। इससे पहले भी फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी।
एयरपोर्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचा, पायलट ने बम की धमकी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि विमान में 135 यात्री सवार थे। जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी समाने नहीं आई है। फिलहाल जांच जारी है।
पायलट ने दी जानकारी
#WATCH | Kerala: Visuals of the Air India flight AI657 which received a bomb threat today. The flight has landed safely at Thiruvananthapuram Airport and has been parked in a remote bay for the mandatory checks by security agencies. All passengers and crew disembarked safely. pic.twitter.com/547HWyPPrE
— ANI (@ANI) August 22, 2024
चिंता की कोई बात नहीं - एयरपोर्ट अथॉरिटी
इससे पहले भी मिल चुकी बम की धमकी
- 3 जून: आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था।
- 2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
- 1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari