Air India flight catches fire : हवा में एयर इंडिया के विमान में भड़की आग
Shreya Nakade | May 19, 2024, 11:12 IST
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आग ( Air India flight catches fire )
एयर इंडिया की बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान आग लग गई। आग विमान के इंजन में लगी। इसके बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
BENGALURU. एयर इंडिया के विमान में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के इंजन में आग लग ( Air India flight catches fire ) गई। यह आग विमान के उड़ान भरने के बाद लगी। कुछ ही देर में आग भड़कने लगी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एअर इंडिया की फ्लाइट में आग के बाद आनन-फानन में इसकी इमरजेंसी लैडिंग की तैयारी की गई। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ( बीआईएएल ) ने बताया कि सभी यात्री और प्लेन के चालक दल सुरक्षित हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ( Air India Express ) ने घटना के संबंध में एक बयान जारी करके कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई भी घायल नहीं हुआ।
सूत्रों के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एक इंजन में आग लगने का पता चला। हवाई जहाज के चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक ( Air Traffic Controller ) को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को कर्नाटक के केंपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर आपात स्थिति में उतारा गया और आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि "उड़ान भरने के बाद जैसे ही दाहिने इंजन से आग की लपटें निकलती देखी गईं, बेंगलुरु-कोच्चि फ्लाइट ने वापस लौटने का फैसला किया और शनिवार रात एहतियातन बेंगलुरु में लैंडिंग की। जमीनी सेवाओं ने भी आग की लपटों की सूचना दी, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को निकाला गया।"
ये खबर भी पढ़िये...
मुंबई की सीधी फ्लाइट के लिए जबलपुर में बड़ा आंदोलन, विमान रोकेंगे लोग, देश में पहला ऐसा आंदोलन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आग ( fire in air india express flight ) लगने के दौरान विमान में कुल 179 यात्री सवार थे। सभी को समय पर इमरजेंसी लैंडिग कराकर सुरक्षित बचा लिया गया। साथ ही आग लगने के कारण की जांच भी शुरु कर दी गई। यह फ्लाइट पुणे से आई थी। शनिवार रात 9:40 बजे इसे बेंगलुरु से कोच्चि के लिए रवाना होना था। लेकिन इसने रात 11 बजे के बाद ही उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद पैसेंजर्स ने दाहिने ओर आग भड़कते देखी जिससे सभी में हड़कंप मच गया था।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सफल इमरजेंसी लैंडिंग

179 यात्री थे सवार

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman