एयरटेल ने यूजर्स को बिना बताए बढ़ाए दाम, यूजर्स के पास अब ये विकल्प

thesootr Desk | Apr 20, 2026, 18:03 IST
Share
Airtel plans
Airtel plans

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने यूजर्स को बिना बताए अपने प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। एयरटेल के 84 जीबी वाली प्लान की कीमत 859 रुपए से बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना 799 रुपए वाला प्लान हटा दिया है।

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने यूजर्स को बिना बताए अपने प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। अब जब यूजर्स रिचार्ज करने जा रहे हैं, तब उन्हें पता चल रहा है कि वे ज्यादा पैसे भरने वाले हैं।

कंपनी ने कीमतों में बदलाव के पहले कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन नई कीमतें लागू होने के कुछ ही देर बाद एयरटेल यूजर्स ने इसे नोटिस कर लिया और इस (एयरटेल का रिचार्ज हुआ महंगा) पर चर्चा शुरू हो गई। बढ़ती ऑपरेशन कॉस्ट और 5जी नेटवर्क से बढ़ रहे खर्च के कारण अब कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे कर रही है।

इन प्लान्स के बढ़े दाम

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के 84 जीबी वाली प्लान की कीमत 859 से बढ़ाकर 899 रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना 799 रुपए वाला प्लान भी हटा दिया है। ये प्लान 77 दिन के लिए वही बेनिफिट्स कम कीमत में देता था। अब कंपनी ने अपने प्लान्स को महंगा करने के साथ सस्ते विकल्प को भी बाजार से हटा दिया है।

सेम बेनिफिट्स, ज्यादा कीमत

भले ही एयरटेल ने अपने प्लान की कीमत बढ़ा दी, फिर भी इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स नहीं बदले हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन होने के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की लिमिट थी। यानी यूजर्स को वही बेनिफिट्स लेने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

गायब हुआ पुराना कैशबैक ऑफर

पहले 859 रुपए वाले प्लान में RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी मिलता था, जिसके तहत हर महीने 80 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता था। हालांकि, नए 899 रुपए वाले प्लान में यह बेनिफिट अब दिखाई नहीं दे रहा है।

क्यों बढ़े दाम

कंपनी ने इस कदम के पीछे का कारण नहीं बताया है। यह माना जा रहा है कि Average Revenue Per User (ARPU) सुधारने के लिए यानी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी ने यह निर्णय लिया गया है।

एयरटेल के बाद जियो और वोडाफोन का भी आएगा नंबर

टेलिकॉम इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, एयरटेल के बाद दूसरी कंपनियां भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। रिलायंस जियो और वोडाफोन भी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए प्लान्स की कीमत बढ़ा सकते हैं।

5G नेटवर्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से टेलीकॉम कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ा है। इसलिए कंपनी इस दबाव को यूजर्स पर डालने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि कई दिन से रिचार्ज प्लान्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

यूजर्स के पास अब ये विकल्प

859 का प्लान 899 का होने के बाद अब यूजर्स के पास एयरटेल प्रीपेड प्लान्स में एक ही विकल्प बचा है। यूजर्स अब 60 दिन के लिए 619 रुपए का प्लान ले सकते हैं।

अगर आप एयरटेल से स्विच कर किसी और कंपनी का प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

अभी के लिए जियो 889 रुपए में 84 दिन के लिए 1.5 जीबी प्रतिदिन का प्लान दे रहा है। इसके अलावा जिन यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी से ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, वे जियो का 1799 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिन के लिए रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

कुल मिलाकर

बात यह है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ाने वाली हैं। ऐसे में यूजर्स को भी सोच-समझकर और अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल रिचार्ज प्लान चुनने चाहिए।

यह खबर क्यों जरूरी है

यह खबर एयरटेल यूजर्स के लिए जरूरी है। कई यूजर्स अब तक हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचने के लिए एयरटेल का 859 रुपए वाला प्लान चुनते थे। लेकिन अब इन यूजर्स को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

भारत में मोबाइल रिचार्ज के लिए बिग 3 एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के बाद सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल सस्ते विकल्प देती है। लेकिन 4G/5G सेवाओं में अत्यधिक देरी, धीमा इंटरनेट, कमजोर नेटवर्क कवरेज और खराब कस्टमर सर्विस यूजर्स को निजी कंपनी के प्लान लेने पर मजबूर करते हैं। इसी कारण निजी कंपनियां भी कस्टमर्स से मनमाने दाम वसूल करती हैं।

यें खबरें भी पढ़ें...

अब बिना इंटरनेट फोन में चलेगा गूगल का AI Edge Gallery App, डेटा भी रहेगा सेफ

5 से 10 हजार तक बढ़ गए मोबाइल फोन के दाम, Samsung से लेकर Xiaomi तक सब महंगे

जॉब रेडी स्किल्स के लिए गूगल का ये फ्री कोर्स है सबसे बेस्ट, ऐसे करें इसमें अप्लाई

अभिनेता से नेता बने विजय का AI से प्रचार, होलोग्राम टेक्निक से चुनाव को किया हाईटेक

Tags:
  • जियो के रिचार्ज प्लान्स
  • एयरटेल का रिचार्ज हुआ महंगा
  • वोडाफोन आइडिया
  • मोबाइल
  • बीएसएनएल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा