रोचक खबर: 12 लाख की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, भंडारा कर एक लाख का दान दिया तो पकड़े गए

Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 11:54 IST
Share
ajmer-thieves-temple-prayer-theft-donation
ajmer-thieves-temple-prayer-theft-donation

12 लाख रुपए की चोरी के मामले में चोरों ने पहले मंदिर में मन्नत मांगी और फिर चोरी सफल होने पर एक लाख रुपए का दान देकर भंडारा कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

राजस्थान के अजमेर (Ajmer) में चोरी के एक अजीबोगरीब मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 12 लाख रुपए की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि चोरी से पहले आरोपियों ने एक मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर चोरी में सफलता मिली, तो वे एक लाख रुपए का दान देंगे और भंडारा कराएंगे।

खबर यह भी- बुरहानपुर में दिनदहाड़े इंग्लिश सिखाने के चक्कर में ठेका मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना, पढ़ें रोचक खबर

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

चोरी की घटना 19 जनवरी को अजमेर की पुरानी मंडी इलाके में स्थित कपड़े की दुकान में हुई थी। दुकान के मालिक नवनीत सिंघल (Navneet Singhal) ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सर्कल ऑफिसर रुद्र प्रकाश (Rudra Prakash) के नेतृत्व में पुलिस ने कई जिलों में लगभग 900 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया।
खबर यह भी- लेट हुए तो खानी पड़ेगी मिर्ची! चीन की कंपनियों के अजीबो-गरीब नियम

ऐसे बनी चोरों को पकड़ने की रणनीति

पुलिस ने सबसे पहले हनुमान रेगर (Hanuman Regar) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो पहले भी एक वारदात में शामिल था। उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी महेंद्र (Mahendra) और कन्हैया (Kanhaiya) को भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से पुलिस को एक बाइक और करीब 4 लाख 7 हजार 500 रुपए बरामद हुए।

खबर यह भी- मध्यप्रदेश को क्यों कहा जाता है भारत का हृदय, जानें रोचक बातें

मन्नत और भंडारे का सच

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि हनुमान रेगर ने भीलवाड़ा के एक मंदिर में मन्नत मांगी थी कि चोरी में अच्छा पैसा मिलने पर वह एक लाख रुपए का दान करेगा और भंडारा आयोजित करेगा। चोरी के चार दिन बाद उसने अपनी मन्नत पूरी की।

खबर यह भी- पब का नए साल पर अजीबोगरीब फैसला, बांटेगा कंडोम और ORS, अब मचा बवाल

रकम का कर लिया बंटवारा

पुलिस ने बताया कि 12 लाख रुपए में से एक लाख रुपए कन्हैया लाल को, चार लाख महेंद्र को और सात लाख रुपए हनुमान रेगर को मिले। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस बाकी बचे पैसों का पता लगाने में जुटी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • राजस्थान
  • नेशनल न्यूज
  • Ajmer News
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • भंडारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच