अखिलेश यादव का विवादित बयान: बोले- दीयों और मोमबत्तियों पर क्यों खर्चा करना, बीजेपी ने किया पलटवार
Sandeep Kumar | Oct 18, 2025, 23:06 IST
akhilesh-yadav-controversial-statement
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च को फिजूल बताया। वहीं अखिलेश के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।
Lucknow. अयोध्या में दीपोत्सव समारोह से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान विवाद का कारण बन गया है। उन्होंने क्रिसमस और दीपावली की तुलना करते हुए दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च को फिजूल बताया। इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसकी निंदा की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि क्रिसमस के दौरान शहर जगमगाते हैं। यह सिलसिला महीनों चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों करें?
ये भी पढ़ें...Alimony पर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला- अगर पत्नी अपनी कमाई से खर्च उठाए, तो गुजारा भत्ता क्यों?
अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा, यह सरकार निकम्मी है। बिजली की उम्मीद मत करो। क्रिसमस में पूरी दुनिया रोशन होती है, लेकिन यहां दीयों और मोमबत्तियों पर निर्भर रहना पड़ता है। सरकार बदलनी होगी। समाजवादी पार्टी की सरकार आई, तो यूपी में मिसाल बनने वाली रोशनी होगी।
![cde584ea-928]()
ये भी पढ़ें...बीएमएचआरसी में अब एमडी कोर्स, NMC से मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव
वहीं अखिलेश के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव की टिप्पणी की निंदा की। पूनावाला ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने वाली पार्टी अब दीपोत्सव की सजावट का विरोध कर रही है। सैफई में जश्न मनाने पर गर्व था जबकि अयोध्या में छोटे दुकानदार रोजी-रोटी कमा रहे हैं। इस पर कुछ लोग असंतोष जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें...एमपी में धनतेरस : इंदौर में वाहन, भोपाल में लग्जरी प्रॉपर्टी की डिमांड, ग्वालियर में चमका सराफा
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 अक्टूबर) : एमपी में बूंदाबांदी से ठंडी हवा का असर, दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट
![e7c5cbf3-c7d]()
बता दें कि Ayodhya Deepotsav का यह 9वां संस्करण है। 19 अक्टूबर को दीपावली से एक दिन पहले सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये एकसाथ जलेंगे। दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये, 2100 वैदिक विद्वान, 1100 ड्रोन और 33 हजार स्वयंसेवक सामूहिक भक्ति के प्रदर्शन में एकजुट होंगे। 2017 में 1.71 लाख दीयों के साथ शुरू हुआ यह उत्सव अब पंद्रह गुना बढ़ चुका है। इस वर्ष दीपोत्सव राम की पैड़ी से राजघाट, गुप्तारघाट और लक्ष्मण किला घाट तक फैल गया है।
दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों करें?
#WATCH | Lucknow | SP Chief Akhilesh Yadav says, "... I dont want to give a suggestion. But I will give one suggestion on the name of Lord Ram. In the entire world, all the cities get illuminated during Christmas. And that goes on for months. We should learn from them. Why do we… pic.twitter.com/HAL47migCC
— ANI (@ANI) October 18, 2025
यह सरकार निकम्मी: अखिलेश
cde584ea-928
ये भी पढ़ें...बीएमएचआरसी में अब एमडी कोर्स, NMC से मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव
बीजेपी का पटवार
ये भी पढ़ें...एमपी में धनतेरस : इंदौर में वाहन, भोपाल में लग्जरी प्रॉपर्टी की डिमांड, ग्वालियर में चमका सराफा
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 अक्टूबर) : एमपी में बूंदाबांदी से ठंडी हवा का असर, दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट
सरयू नदी के 56 घाट सजेंगे
e7c5cbf3-c7d
बता दें कि Ayodhya Deepotsav का यह 9वां संस्करण है। 19 अक्टूबर को दीपावली से एक दिन पहले सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये एकसाथ जलेंगे। दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये, 2100 वैदिक विद्वान, 1100 ड्रोन और 33 हजार स्वयंसेवक सामूहिक भक्ति के प्रदर्शन में एकजुट होंगे। 2017 में 1.71 लाख दीयों के साथ शुरू हुआ यह उत्सव अब पंद्रह गुना बढ़ चुका है। इस वर्ष दीपोत्सव राम की पैड़ी से राजघाट, गुप्तारघाट और लक्ष्मण किला घाट तक फैल गया है।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava