'ऑल आइज ऑन हिंदू ऑफ पाकिस्तान' क्रिकेटर राहुल तेवतिया की वायरल स्टोरी

Ravi Singh | May 30, 2024, 21:55 IST
Share
thesootr
thesootr

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राहुल तेवतिया ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के हिंदुओं को लेकर एक स्टोरी शेयर की है, जिसको लेकर वह चर्चा में बने हुए हैं।

Rahul Tewatia Insta Story: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ( rahul sharma ) की वाइफ रितिका सजहेद ( ritika sajhed ) की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में रही है। जिसमें वह इजराइल के राफा ( rafa ) पर हुए हमले को लेकर दुख जताती नजर आ रही थीं। कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज इजराइल के हमले की निंदा कर ‘ऑल आइज ऑन राफा’ ( All eyes on Rafa ) वाला पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद दूसरी ओर Hindus in Pakistan भी ट्रेंड कर रहा है। अब इस ट्रेंड के जरिए गुजरात टाइटंस ( Gujarat Titans )के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने भी अपनी भावनाएं बताने की कोशिश की है।

पाकिस्तान के हिंदूओं को लेकर राहुल तेवतिया ने शेयर की स्टोरी

दरअसल, राहुल तेवतिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें लिखा है- All Eyes On Hindus in Pakistan लिखा है। यानी सभी की नजरें पाकिस्तान के हिंदुओं पर हैं। राहुल तेवतिया ने इस स्टोरी के जरिए पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति बयां करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। महिलाओं से बदसलूकी और रेप किया जाता है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों में दखल नहीं देती।

श्रीराम के भक्त हैं राहुल तेवतिया

सीही हरियाणा में जन्मे राहुल तेवतिया शानदार ऑलराउंडर हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पर्सनल लाइफ के फोटोज भी शेयर करते नजर आते हैं। तेवतिया श्रीराम के भक्त हैं। वह हाल ही में अयोध्या दर्शन के लिए भी गए थे।

राहुल तेवतिया का आईपीएल करियर

हरियाणा के अनुभवी ऑलराउंडर राहुल तेवतिया आईपीएल में 2014 से खेल रहे हैं। वह इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1013 रन बनाने के साथ-साथ 32 विकेट भी लिए हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा। इस सीजन उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 188 रन बनाए।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gujarat Titans
  • Rahul Sharma
  • Rahul Tewatia Insta Story
  • All Eyes On Hindus in Pakistan
  • Hindus in Pakistan
  • rafa
  • ritika sajhed
  • All eyes on Rafa
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला
एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद

By Arohi Raj

एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी

By Umeshwari Baghel

हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

By Jageshwar prasad

सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई

By Saurabh Mishra

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई