सोशल मीडिया पर क्यों trend कर रहा है, All Eyes on Rafah,जानें क्या है इसका मतलब

Dolly patil | May 31, 2024, 06:55 IST
Share
wtrfrtfgfg
wtrfrtfgfg

इन दिनों सोशल मीडिया में हर तरफ All Eyes on Rafah का स्लोगन नजर आ रहा है। सभी यूजर्स इसकी स्टोरी लगा रहे हैं। भारत में हर फील्ड के लोग इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं। आइए जानते हैं All Eyes on Rafah आखिर क्या है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर All Eyes on Rafah पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। हर यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इसे स्टोरी लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस मुहिम में शामिल हो चुके हैं। गाजा में इजराइली सेना के ऑपरेशन के आक्रामक होने के बाद से ही आपने देखा होगा कि एक्स, फेसबुक और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लोग All Eyes on Rafah लगातार लिख रहे हैं और फोटो के कैप्शन में इसी हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या है All Eyes on Rafah

ऑल आईज ऑन राफा एक अभियान है ,जो इजरायली सैनिक द्वारा गाजा शहर में चल रहे हमले की ओर दुनिया भर के लोग का ध्यान खींच रहा है। दरअसल गाजा में सैनिक जमीनी हमले कर रहे हैं, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं। बढ़ते तनाव और घनी आबादी वाले शहर राफा में इजरायली सैनिकों द्वारा जमीनी हमले के बीच, ऑल आईज ऑन राफा नारे के साथ जमीनी स्तर पर अभियान ने दुनिया भर में महत्वपूर्ण गति पा ली है।

पत्नी को हुआ इश्क, Boyfriend के पास गई, पति ने भी चुपके से रचा ली दूसरी शादी

इसका अभियान की शुरुआत कब हुई

दरअसल इस अभियान की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) फिलिस्तीन के कार्यालय के निदेशक डॉ. रिक पीपरकोर्न के एक बयान से हुई थी। उन्होने फरवरी 2024 में कहा था कि सभी की निगाहें राफा पर हैं। जानकारी के मुताबिक यह वो समय था जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शहर के लिए निकासी योजना का आदेश दिया।

All Eyes on Rafah का मतलब क्या है?

दरअसल इस स्लोगन का मतलब दुनियाभर के लोगों से ये अपील करना है कि वे फिलिस्तीन में हो रही घटनाओं से मुंह न मोड़ें। इसी के साथ लड़ाई से डरकर भागे करीब 14 लाख गाजा वासी फिलहाल राफा में शरण लिए हुए हैं और इस बड़ी आबादी के बावजूद इजराइल वहां हमले कर रहा है। इस स्लोगन का इस्तेमाल पिछले कई दिनों से फिलिस्तीन समर्थित प्रदर्शनों में देखने को मिल रहा है। लेकिन राफा में ताजा इजराइली हवाई हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने के बाद All eyes on Rafah स्लोगन सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने मानी गलती

इस हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu ) ने स्वीकार किया कि एक दुखद गलती हुई है। नेतन्याहू ने सोमवार को इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए कहा, निर्दोष नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने के हमारे प्रयासों के बावजूद कल रात एक दुखद दुर्घटना हुई है। इसी के साथ उन्होंने कहा हम घटना की जांच कर रहे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • who
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • All Eyes on Rafah
  • ऑल आईज ऑन राफा
  • All Eyes on Rafah का मतलब क्या है
  • क्या है All Eyes on Rafah
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा