इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती लिस्ट की रद्द

Ravi Singh | Aug 16, 2024, 22:04 IST
Share
69 thousand teachers recruitment list
69 thousand teachers recruitment list

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट को रद्द खर दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार को तीन महीने में नई मेरिट लिस्ट जारी करने आदेश दिए हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट को रद्द खर दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार को तीन महीने में नई मेरिट लिस्ट जारी करने आदेश दिए हैं। नई मेरिट लिस्ट में आरक्षण के नियमों और बेसिक शिक्षा नियमावली का पालन करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।

2018 में परीक्षा का नोटिफिकेशन

भर्ती के लिए यूपी सरकार ने 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जनवरी 2019 में परीक्षा ले ली गई थी। भर्ती में 4 लाख 10 हजार कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे। 1 लाख 40 हजार कैंडिडेट सफल हो गए थे। इसके बाद सरकार ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। मेरिट लिस्ट आते ही बवाल मच गया, क्योंकि जो कैंडिडेट को विश्वास था कि उनका सिलेक्शन हो जाएगा, उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था।

आरक्षण में घोटाला

सिलेक्शन नहीं होने पर 69 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का डेटा खंगाला गया। 4 महीने की जद्दोजहद के बाद आवेदकों ने आरोप लगाया कि 19 हजार पदों पर आरक्षण घोटाला हुआ है। आवेदकों का आरोप था कि ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह सिर्फ 3.86 फीसदी आरक्षण मिला, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को 21 फीसदी की जगह 16.2 फीसदी आरक्षण ही मिला है। इसको लेकर हंगामा शुरू हुआ तो सरकार ने आरक्षण घोटाले होने से इनकार कर दिया।

सरकार का क्या कहना है...

यूपी सरकार का कहना है कि 70 फीसदी आवेदकों का सिलेक्शन आरक्षण वर्ग से ही हुआ है। इसी साल संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में 31 हजार 228 ओबीसी वर्ग से चयनित हुए हैं, इसमें 12 हजार 360 आरक्षित पदों और 18 हजार 598 मेरिट के आधार कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है।

नई मेरिट लिस्ट 3 महीने के अंदर जारी हो

नई मेरिट लिस्ट के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को अगले तीन महीने में जारी होने का आदेश दिया गया है। इस मामले में कैंडिडेट का कहना है कि हाई कोर्ट की डबल बेंच ने भी आरक्षण घोटाले पर मुहर लगा दी है, सरकार को जल्द से जल्द मेरिट जारी कर देगी, साथ ही उन सभी लोगों को नौकरी से निकालना चाहिए, जो पात्र नहीं हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट
  • यूपी सरकार
  • शिक्षक भर्ती
  • 69 हजार शिक्षक
  • भर्ती लिस्ट रद्द
  • 69000 shikshak bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा