देश की GDP का 10 प्रतिशत अंबानी परिवार की संपत्ति , इस लिस्ट से गौतम अडानी के परिवार का नाम गायब
Sandeep Kumar | Aug 10, 2024, 17:43 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T174105.920
साल 2024 में बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट हुरुन इंडिया मोस्ट फैमिली बिजनेस लिस्ट रिपोर्ट के अनुसार 25.75 ट्रिलियन रुपए के संयुक्त संपत्ति मूल्यांकन के साथ अंबानी परिवार की कुल संपत्ति भारतीय सकल घरेलू उत्पाद ( GDP ) के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर था।
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) के परिवार की कुल संपत्ति देश की जीडीपी (GDP ) के 10 प्रतिशत के बराबर है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बार्कलेज हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस लिस्ट (Barclays Hurun India Most Valuable Family Businesses List ) में सबसे ऊपर रखा गया है। इस रिपोर्ट ने अंबानी परिवार (Ambani family ) को भारत का सबसे अमीर व्यापारिक परिवार पाया। इनके बाद बजाज और बिड़ला परिवार (Bajaj and Birla family ) हैं।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है, शीर्ष तीन कारोबारी परिवारों में अंबानी, बजाज और बिड़ला की कुल संपत्ति का मूल्यांकन करीब 460 अरब डॉलर आंका गया जो सिंगापुर के जीडीपी (GDP ) के बराबर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited ) के प्रमुख मुकेश अंबानी के पूरी परिवार की संपत्ति का कुल मूल्यांकन 25 लाख 75 हजार 1 सौ करोड़ रुपए के करीब आंका गया है। यह राशि देश की जीडीपी के लगभग 10वें हिस्से के बराबर है। इस सूची में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज का परिवार (Neeraj Bajaj family ) है। बजाज परिवार की कुल संपत्ति 7 लाख 12 हजार 700 करोड़ रुपए है। वहीं तीसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla ) का परिवार है इनके परिवार की संपत्ति का कुल मूल्यांकन 5 लाख 38 हजार 500 करोड़ रुपए है।
इस लिस्ट में पहली पीढ़ी के कारोबारी परिवार शामिल नहीं हैं। इस कारण इस सूची में देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबार गौतम अदाणी (Gautam Adani ) का नाम नहीं है। हालांकि, मौजूदा चेयरमैन गौतम अडानी द्वारा स्थापित अडानी परिवार 15.44 लाख करोड़ रुपए के मूल्य के साथ पहली पीढ़ी का सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबार बनकर उभरा है।
रिपोर्ट का दावा
लिस्ट में बजाज दूसरे और बिड़ला तीसरे नंबर
लिस्ट में गौतम अदाणी परिवार का नाम नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari