अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल से गाजा में तीन दिन से ज्यादा लड़ाई रोकने को कहा, जानिए क्या हैं इसकी वजह

Jitendra Shrivastava | Nov 10, 2023, 24:00 IST
Share
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल से गाजा में तीन दिन से ज्यादा लड़ाई रोकने को कहा, जानिए क्या हैं इसकी वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल से गाजा में तीन दिन से ज्यादा लड़ाई रोकने को कहा, जानिए क्या हैं इसकी वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंधकों छुड़ाने वार्ता के दौरान इजरायल से गाजा में जंग को तीन दिन से ज्यादा रोकने को कहा है।

इंटरनेशनल डेस्क. इजरायल और हमास में जारी जंग कुछ समय के लिए रोकी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने बंधकों छुड़ाने के लिए वार्ता के दौरान इजराइल से गाजा में हमास के खिलाफ जारी उसकी जंग को तीन दिन से ज्यादा रोकने के लिए कहा है। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि इजराइल उत्तरी गाजा में नागरिकों को निष्कासन करने देने के लिए लड़ाई में हर रोज 4 घंटे के मानवीय विराम पर सहमत हो गया है। बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि उसने नागरिकों की निकासी के लिए एक दूसरा रास्ता सुरक्षित कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार की कॉल के दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से दैनिक विराम लगाने के लिए कहा।

अमेरिकी प्रवक्ता जॉन किर्बी ने दी जानकारी

एपी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पहले मानवीय विराम की घोषणा की गई है। किर्बी ने कहा कि इजरायल ने प्रत्येक चार घंटे की विंडो की घोषणा कम से कम तीन घंटे पहले करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि इजरायल उन इलाकों से नागरिकों की निकासी के लिए एक दूसरा गलियारा भी खोल रहा है जो हमास के खिलाफ उसके सैन्य अभियान का मौजूदा फोकस है, जिसमें एक तटीय सड़क क्षेत्र के मेन नॉर्थ-साउथ हाईवे से जुड़ती है।

मेरी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय लगाः बाइडेन

बाइडेन ने रिपोर्टरों ने यह भी कहा था कि उन्होंने हमास की ओर से बंधक बनाकर रखे गए लोगों को छुड़ाने को लेकर बातचीत के दौरान इजरायलियों से तीन दिन से ज्यादा समय तक (हमले करने से) रुकने के लिए कहा था।

हालांकि, बाइडेन ने किसी सामान्य संघर्ष विराम की संभावना से इनकार किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह नेतन्याहू की ओर से मानवीय विराम में देरी को लेकर निराश हैं, इस पर उन्होंने कहा था, 'मेरी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय लगा।

अब तक 12 हजार से ज्यादा मौतें

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर कई हमले किए हैं, जिनके चलते कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 16 लोग घायल हुए हैं। चरमपंथी संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-कासिम ब्रिगेड ने कहा है वह इजरायली बलों का सामना कर रही है क्योंकि वे गाजा में भीतर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कम से कम 10,812 फिलिस्तीनी मारे गए हैं

7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल में अचानक हमला किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच जंग जारी है। इजराइल लगातार हमास के खिलाफ एयरस्ट्राइक कर रहा है और जमीनी स्तर पर भी टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और पैदल सैनिकों की कार्रवाई के जरिए छापे मारे जा रहे हैं। अलजजीरा के मुताबिक, जंग शुरू होने से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 10,812 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं, हमास के हमलों में इसी अवधि के दौरान 1,400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हुई है।

Tags:
  • Israel-Gaza war
  • US President Biden
  • Biden asked to stop fighting for more than 3 days
  • know what is the reason for this
  • इजरायल-गाजा युद्ध
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
  • बाइडेन ने 3 दिन से ज्यादा लड़ाई रोकने को कहा
  • जानिए क्या हैं इसकी वजह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा