यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं, लेकिन मां बनाकर न छोड़ें,रिश्तों में जिम्मेदारी लेना सीखें

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 22, 2026, 15:38 IST
Share
आनंदीबेन पटेल की युवाओं को सलाह- गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं, शादी का वादा निभाना जरूरी
आनंदीबेन पटेल की युवाओं को सलाह- गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं, शादी का वादा निभाना जरूरी
Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel stated that having a girlfriend is not wrong, but it is essential to honor any promise of marriage. She advised young people to first become self-reliant.

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में युवाओं को अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं है, लेकिन शादी का वादा निभाना जरूरी है। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में उन्होंने अपनी बात रखी। राज्यपाल ने 13-14 साल की लड़की को मां बनाकर छोड़ने को गलत बताया।

उन्होंने युवाओं से पहले आत्मनिर्भर बनने की अपील की। इसके बाद ही परिवार की जिम्मेदारी उठाने की सलाह दी है।

गर्लफ्रेंड बनाने पर आनंदीबेन पटेल ने क्या कहा?

राज्यपाल के मुताबिक गर्लफ्रेंड बनाना बुरी बात नहीं है। उन्होंने युवाओं को शादी का वादा निभाने की सलाह दी है। यानी उनके बयान (Governor Girlfriend Remark) का मुख्य संदेश रिश्तों पर रोक लगाना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाना था।

राज्यपाल का कहना था कि समाज में ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आती हैं। ये समस्याएं अपने आप पैदा नहीं होतीं। इनके पीछे कई कारण होते हैं। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

13-14 साल की उम्र को लेकर क्या बोलीं?

राज्यपाल ने 13-14 साल की उम्र का जिक्र किया। उनके मुताबिक इतनी कम उम्र की लड़की को बच्चे की मां बनाकर छोड़ देना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चल सकता है।

सरकारों ने इस दिशा में काफी काम किया है, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सवाल है कि ऐसी समस्याओं को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है? राज्यपाल ने सरकार के साथ समाज की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।

शादी से पहले आत्मनिर्भर बनने की सलाह

राज्यपाल ने युवाओं को पहले आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी है। उनके मुताबिक युवाओं की इतनी कमाई होनी चाहिए कि वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। इसके बाद ही शादी करनी चाहिए।

कहां और किस मौके पर बोलीं राज्यपाल?

राज्यपाल गुरुवार को लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यह विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह था। समारोह को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor Anandiben Patel) ने संबोधित किया।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद थे। समारोह में दो हजार 279 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा दिए गए है। विश्वविद्यालय परिसर में मिनी एक्सपो भी लगाया गया था।

राज्यपाल ने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की अपील की है।आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। वे सरोजिनी नायडू के बाद इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।

लव मैरिज पर पहले भी बयान दे चुकी हैं राज्यपाल

करीब तीन महीने पहले भी राज्यपाल ने ऐसे ही विषय पर बात की थी। तब बयान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह का था। वे विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के तौर पर संबोधित कर रही थीं।

तब राज्यपाल ने कहा था कि कुछ लड़कियां पढ़ाई के दौरान गर्भवती हो जाती हैं। कुछ बच्चों को जन्म भी देती हैं। इसके बाद बच्चे की जिम्मेदारी सरकार पर आ जाती है।

उन्होंने कहा था, "ऐसा पराक्रम आप लोग मत करिए। दूर रहिए इन पराक्रमों से।"

उस दौरान राज्यपाल ने प्रेम विवाह पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप करिए लव मैरिज।"

साथ ही उन्होंने सलाह दी थी कि शादी तभी करें, जब आत्मनिर्भर हो जाएं।

राज्यपाल ने अपने बेटे का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा पढ़ाई के लिए बेंगलुरु गया था। उन्होंने बेटे से कहा था कि अगर कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, शादी करा देंगे। हालांकि, बेटे को कोई लड़की पसंद नहीं आई।

गलत गतिविधियों को लेकर राज्यपाल की अपील

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे गलत कामों में कभी हिस्सा न लें। न ही किसी दूसरे व्यक्ति को ऐसा करने दें। उन्होंने समाज में धोखाधड़ी और दूसरी गलत गतिविधियों को रोकने की जरूरत बताई। इसके लिए अच्छे विचार रखने वाले लोगों की भागीदारी बढ़ानी होगी। विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़ना होगा।

तालाब के उदाहरण से क्या समझाया?

राज्यपाल ने तालाब का उदाहरण दिया। उन्होंने समझाया कि यदि लोग तालाब में लगातार गंदगी डालते रहेंगे तो उसका पानी दूषित हो जाएगा। वहीं, उसे साफ रखने का प्रयास किया जाए तो पानी स्वच्छ रह सकता है।

इसी तरह समाज में ज्ञान और अच्छे विचारों को लगातार बढ़ावा देना चाहिए। सही ज्ञान बढ़ेगा, तभी समाज आगे बढ़ेगा।

दोनों बयानों में क्या समानता है?

आनंदीबेन पटेल के दोनों बयानों में एक बात समान है। पहले आत्मनिर्भर बनें, फिर शादी करें और रिश्तों में किए गए वादे निभाएं।

ताजा बयान (Anandiben Patel Statement) में उन्होंने लड़कियों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार पर भी जोर दिया। करीब तीन महीने पहले दिए गए बयान में पढ़ाई के दौरान जिम्मेदारी निभाने की बात कही थी।

दोनों मौकों पर उन्होंने युवाओं के साथ समाज की भूमिका का भी जिक्र किया।

FAQ

  1. आनंदीबेन पटेल ने गर्लफ्रेंड बनाने पर क्या कहा?
    आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं है, लेकिन शादी का वादा निभाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को पहले आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।
  2. राज्यपाल ने 13-14 साल की उम्र के बारे में क्या विचार व्यक्त किए?
    राज्यपाल ने यह कहा कि 13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत है और समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
  3. राज्यपाल का यह बयान किस कार्यक्रम में दिया गया था?
    यह बयान लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 7वें दीक्षांत समारोह में दिया गया, जहाँ 2,279 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा दिए गए।
Tags:
  • आनंदीबेन पटेल राज्यपाल बयान
  • यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • गर्लफ्रेंड बनाना बुरी बात नहीं
  • शादी का वादा निभाएं
  • लव मैरिज पर राज्यपाल का बयान
  • Anandiben Patel Statement
  • UP Governor Anandiben Patel
  • Governor Girlfriend Remark
  • आनंदीबेन पटेल
  • महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
दिल्ली के बीकानेर हाउस से रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाईं, प्रियंका-गहलोत ने उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

दिल्ली के बीकानेर हाउस से रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाईं, प्रियंका-गहलोत ने उठाए सवाल
संयम लोढ़ा को ही क्यों मिल रही धमकी? शूटरों की रेकी से विदेशी कॉल तक, 3 एंगल पर जांच

By Ashish Bhardwaj

संयम लोढ़ा को ही क्यों मिल रही धमकी? शूटरों की रेकी से विदेशी कॉल तक, 3 एंगल पर जांच
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी

By Sanjay Gupta

इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव

By Jageshwar prasad

दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई

By Arun Tiwari

खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास

By Manya Jain

मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास