कुंभकरण टेक्नोक्रेट था, छह महीने तक सोने की बात गलत: आनंदीबेन पटेल
Sourabh Bhatnagar | Nov 19, 2024, 10:59 IST
THESOOTR
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दावा किया कि कुंभकरण छह महीने नहीं सोता था, बल्कि वह एक तकनीकी विशेषज्ञ था, जो यंत्रों का निर्माण करता था।
Anandiben Patel Statement : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामायण के पात्र कुंभकरण को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है कि कुंभकरण छह महीने तक सोता था। दरअसल, वह एक महान तकनीकी विशेषज्ञ (Technocrat) था, जो गुप्त रूप से यंत्र बनाता था।
भतीजी की शादी के लिए दारोगा ने मांगी छुट्टी, मंजूर होते निकल गई तारीख
आनंदीबेन पटेल ने यह भी बताया कि उसे को रावण का आदेश था कि वह अपनी यंत्रशाला में रहकर यंत्रों का निर्माण करे। रावण ने यह अफवाह फैलाई कि वह छह महीने सोता है ताकि उसकी तकनीकी उपलब्धियां (Technological Achievements) गुप्त रहें।
राज्यपाल सोमवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने 132 मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, 149 छात्रों को पदक, और 1430 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय ग्रंथों में छिपे ज्ञान का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि "हमारी लाइब्रेरियों में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीन पुस्तकें (Ancient Books) भरी पड़ी हैं। इनका अध्ययन कर और अनुवाद के माध्यम से इसे सब तक पहुंचाना चाहिए।"
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अजीब बयान, कहा- "छह महीने नहीं सोता था कुंभकर्ण, वह तो बड़ा टेक्नोक्रेट था, वह गुप्त रूप से यंत्र बनाता"
➡ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल#AnandibenPatel #viralvideo #UttarPardesh #governor #upnews #TheSootr | @anandibenpatel pic.twitter.com/k8RnETGRsb
— TheSootr (@TheSootr) November 19, 2024
क्या कहा राज्यपाल ने?
राज्यपाल ने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "कुंभकरण को लेकर यह कहा गया है कि वह छह महीने सोता और छह महीने जागता था। लेकिन सच्चाई यह है कि वह एक तकनीकी विशेषज्ञ था, जो छह महीने तक अपनी यंत्रशाला में काम करता था। रावण ने उसे गुप्त रूप से यंत्र बनाने का आदेश दिया था ताकि यह तकनीक (Technology) दूसरे देशों में न पहुंचे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि "लोगों को यह भी नहीं पता होगा कि रावण ने किस विमान (Aircraft) से सीता का अपहरण किया था। भारतीय ज्ञान परंपरा में ऐसी कई अनसुनी जानकारियां छिपी हैं।
कुंभकरण पर नया दृष्टिकोण
विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय ग्रंथों में छिपे ज्ञान का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि "हमारी लाइब्रेरियों में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीन पुस्तकें (Ancient Books) भरी पड़ी हैं। इनका अध्ययन कर और अनुवाद के माध्यम से इसे सब तक पहुंचाना चाहिए।"
FAQ
- 1. कुंभकरण के बारे में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्या दावा किया?
राज्यपाल ने कहा कि कुंभकरण छह महीने सोने वाला नहीं, बल्कि एक टेक्नोक्रेट था। - 2. कुंभकरण को लेकर रावण ने क्या आदेश दिया था?
रावण ने कुंभकरण को अपनी यंत्रशाला में गुप्त रूप से काम करने का आदेश दिया था। - 3. राज्यपाल ने किस कार्यक्रम में यह बात कही?
यह बयान उन्होंने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया। - 4. राज्यपाल ने छात्रों को क्या सलाह दी?
उन्होंने छात्रों को भारतीय ग्रंथों का अध्ययन और उनका अनुवाद करने की सलाह दी। - 5. रावण और कुंभकरण की तकनीकी का क्या उद्देश्य था?
रावण की तकनीक को गुप्त रखने और अन्य देशों तक न पहुंचने देना मुख्य उद्देश्य था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari