एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Sandeep Kumar | Aug 04, 2025, 17:46 IST
Share
anderson-tendulkar-trophy
anderson-tendulkar-trophy

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में 6 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 6 रन से जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन उनकी पूरी टीम दूसरी पारी में 367 रन ही बना पाई। यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत रही। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाई।

9cd10b44-e74
9cd10b44-e74


सिराज और कृष्णा की गेंदबाजी

भारतीय टीम की इस जीत में मोहम्मद सिराज ने निर्णायक भूमिका निभाई। सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका शानदार साथ देते हुए 4 विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों ने पहली पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया, सिराज ने 4 विकेट और कृष्णा ने 4 विकेट लिए। इस तरह सिराज ने मुकाबले में कुल 9 और कृष्णा ने 8 विकेट झटके। बाकी के दो विकेट आकाश दीप ने लिए।

63909b9c-377
63909b9c-377


बारिश का असर और पांचवें दिन का रोमांच

मुकाबला चौथे दिन बारिश के कारण रुक गया था, जिससे तीसरे सेशन में केवल 10.2 ओवर ही खेले जा सके। ऐसे में मैच का नतीजा चौथे दिन नहीं आ सका और खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 4 विकेट की जरूरत थी।

इस दिन की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने जेमी स्मिथ को विकेट के पीछे कैच आउट करा कर की। फिर सिराज ने जेमी ओवर्टन को एलबीडब्ल्यू किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को आउट किया। जब इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, तो क्रिस वोक्स चोटिल होने के बावजूद बैटिंग के लिए उतरे। वोक्स और गस एटकिंसन ने मिलकर 10 रन जोड़े। अंत में सिराज ने 86वें ओवर की पहली गेंद पर एटकिंसन को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

रोमांचक सीरीज

लीड्स में खेला गया पहला मैच मेज़बान इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी की और 336 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टेस्ट बहुत रोमांचक रहा, जिसमें इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज की। मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।

7d7a837c-15c
7d7a837c-15c


क्या है एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी?

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला के विजेता को दी जाने वाली एक नई ट्रॉफी है। इसका नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सम्मान में रखा गया है। यह ट्रॉफी पटौदी ट्रॉफी की जगह लेगी।

इंग्लैंड की कप्तानी और टीम में बदलाव

इस मुकाबले से पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स कंधे में चोट के चलते खेल में भाग नहीं ले सके। उनकी अनुपस्थिति में इंग्लैंड की कप्तानी ओली पोप ने संभाली। इस मैच में जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और लियाम डॉसन भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने करुण नायर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव जुरेल को मौका दिया था।

भारत-इंग्लैंड की 5 टेस्ट मैचों में कौन-कहां जीता

मैच नंबरस्थानविजेताजीत का मार्जिन
1हेडिंग्लेइंग्लैंड5 विकेट से जीता
2बर्मिंघमभारत336 रन से जीता
3लॉर्ड्सइंग्लैंड22 रन से जीता
4ओल्ड ट्रैफर्डमैच ड्रामैच ड्रा
5ओवल, लंदनभारत6 रन से जीता

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भारत
  • शुभमन गिल
  • तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा
  • बेन स्टोक्स
  • इंग्लैंड
  • मोहम्मद सिराज
  • एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा